Bihar News: बिहार के इन दो जिलों को मिले 77 मोबाइल टावर, लोगों को ऐसे मिल सकेगा बड़ा फायदा
Published by : Preeti Dayal Updated At : 29 Sep 2025 7:56 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: बिहार के कैमूर और रोहतास जिले को 77 मोबाइल टावर दिए गए. अब तक ऑनलाइन काम करवाने में नेटवर्क से जुड़ी बाधाएं झेलनी पड़ती थी. लेकिन, नए टावर मिलने से लोगों को बड़ा फायदा हो सकेगा. पहाड़ पर बसे गांव और टोलों को बड़ी सुविधा मिल सकेगी.
Bihar News: बिहार में इंटरनेट कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है. इसी कड़ी में कैमूर और रोहतास जिले को खास तोहफा मिला. दरअसल, कैमूर में 72 और रोहतास में 5 मोबाइल टावर का उद्घाटन किया गया. इससे दोनों जिलों के लोगों को बड़ा फायदा पहुंच सकेगा. अब तक ऑनलाइन काम करवाने के लिए इंटरनेट स्लो रहने के कारण हो रही परेशानी से निजात मिल सकेगा.
50 किलोमीटर की दूरी तय करने से मिल सकेगा छुटकारा
दरअसल, सासाराम दूरसंचार केंद्र के परिचालन प्रमुख जनार्दन सिंह की माने तो, अब अधौरा के वनवासियों के साथ अन्य लोगों को ऑनलाइन काम कराने के लिए अभी जो 50 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी. 4जी मोबाइल से घर बैठे ही लोग अपना काम कर सकेंगे.
छात्रों और युवाओं को मिलेगी सहूलियत
इसके साथ ही छात्रों और युवाओं को परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, किसानों को योजनाओं का फॉर्म भरने, मजदूरों का निबंधन कराने, पढ़ाई करने, ऑनलाइन लेनदेन करने के साथ-साथ लोगों से ऑनलाइन वीडियो कॉल पर जुड़ना भी आसान हो सकेगा. इतना ही नहीं, ट्रेन और हवाई जहाज के टिकट भी बेहद आसानी से बुक कराए जा सकेंगे.
सर्वे के बाद लिया गया निर्णय
इस दौरान जनार्दन सिंह ने यह भी बताया कि सर्वे करने के बाद टोटल कुल 72 टावर के माध्यम से पहाड़ पर बसे गांवों के साथ-साथ टोलों को भी देखा गया, ताकि कहीं भी कोई नेटवर्क से छूट ना जाए. जानकारी के मुताबिक, शनिवार को पीएम मोदी ने वर्चुअली ओडिशा से कैमूर और रोहतास जिले में टावर का उद्घाटन किया.
पहली बार गांव में एक साथ बैठकर सुने पीएम का संबोधन
पीएम मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण अधौरा के अलग-अलग गांवों में किया गया. जिसे ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ आम लोगों ने भी सुना. खास बात यह भी रही कि पहली बार प्रधानमंत्री का संबोधन लोगों ने एक साथ गांव में बैठकर सुना. इस दौरान कई अधिकारी भी मौजूद रहें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










