ePaper

पटना के तीन लाख आरसी और एक लाख डीएल के रद्द होने का खतरा, जल्द करा लें ये काम

Updated at : 17 Feb 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
Driving License

Driving License

Bihar News: पटना जिला परिवहन कार्यालय में 2.90 लाख रजिस्ट्रेशन कार्ड व करीब एक लाख ड्राइविंग लाइसेंस बिना किसी मोबाइल नंबर और इ-मेल आइडी के पाये गये हैं. फिलहाल ये अब भी चालू हैं.

विज्ञापन

Bihar News: पटना. परिवहन विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना अनुसार सभी जिलों में गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस को अपडेट करने की योजना बनायी गयी है. इसमें पुराने रजिस्ट्रेशन कार्ड व डाइविंग कार्ड को अपने मौजूदा मोबाइल नंबर और इ-मेल से जोड़ने की बार-बार सूचना दी जा रही है. वहीं, पटना जिला परिवहन कार्यालय में 2.90 लाख रजिस्ट्रेशन कार्ड व करीब एक लाख ड्राइविंग लाइसेंस बिना किसी मोबाइल नंबर और इ-मेल आइडी के पाये गये हैं. फिलहाल ये अब भी चालू हैं.

संपर्क करने का विभाग कर रहा प्रयास

परिवहन अधिकारियों का कहना है कि लोगों ने अपनी जानकारी को छुपाने का काम किया है. ऐसे में विभाग को काफी परेशानी हो रही है. वैसे विभाग इन सभी डीएल व आरसी धारकों को अलग-अलग माध्यमों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है. संपर्क नहीं होने पर उन्हें डिफॉल्टर लिस्ट में डाला जा रहा है. मालूम हो कि ऐेसे उपभोक्ताओं को अप्रैल महीने तक अपना डीएल व आरसी अपने मौजूदा मोबाइल नंबर या इ-मेल आइडी से लिंक करवा लेना है.

प्रदूषण व चालान जमा करने में होगी सहूलियत

एडीटीओ पिंकू शर्मा ने बताया कि वाहन चालकों को इस नियम से उनके वाहनों के प्रदूषण सर्टिफिकेट, चालान जमा करने व अन्य परिवहन कार्यों में सहूलियत मिलेगी. साथ ही गलत नंबर पर चालान कट जाने की समस्या से भी निजात मिलेगा. इसके अलावा पुराने लाइसेंसधारकों को डीएल व आरसी नये डिजिटल स्मार्टकार्ड में तब्दील करवाने में काफी मदद मिलेगी, ताकि उपभोक्ता देश के किसी भी कोने से एप के माध्यम से अपडेट कर सकें.

दो तरह के लाइसेंस का न करें इस्तेमाल

वाहन चालकों को दो तरह के लाइसेंस का इस्तेमाल करने की मनाही है. इस विषय पर परिवहन अधिकारियों ने बताया कि वाहन चालकों के पास अगर दो तरह के लाइसेंस हैं, तो जिला परिवहन कार्यालय में आकर कार्ड का एंडोर्समेंट करवा लें. परिवहन विभाग के नियम अनुसार दोपहिया व चारपहिया के लिए अलग-अलग कार्ड रखना अवैध हैं. ऐसे स्थिति में एक कार्ड को जल्द-से-जल्द वाहन.परिवहन.इन या सारथी. परिवहन.इन एप के माध्यम से रद्द करवा लें.

Also Read: देश को भाया नीतीश कुमार का बिहार मॉडल, स्कूली शिक्षा व्यवस्था में आया बुनियादी बदलाव

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन