Bihar News: सारण पुलिस पर हमले के मामले में छह लोग गिरफ्तार, घायल जवानों का चल रहा उपचार
Published by : Ashish Jha Updated At : 20 Aug 2024 1:23 PM
Bihar News: परसा थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से अन्य के बारे में जानकारी दी जा रही है. पुलिस पर हमला करने वालों की और आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.
Bihar News: छपरा. सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र के सगुनी गांव में शराबियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर सोमवार की रात हुए हमले के मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. देर रात कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें चार पुरुष एवं दो महिला आरोपित शामिल हैं. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा सघन छापेमारी की जा रही है. वहीं, शराब के खिलाफ पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.
शराबी को गिरफ्तारी पर ग्रामीणों ने किया पथराव
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, परसा थाना में कार्यरत सब इंस्पेक्टर सीतालाल प्रसाद गुप्ता सोमवार की रात में पुलिस बल के साथ गस्ती में निकले हुए थे. इस दौरान सगुनी गांव में शराब पीकर कुछ लोग हंगामा कर रहे थे. पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे एक शराबी को गिरफ्तार कर लिया. उसे गिरफ्तार करने की सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीण एकजुट हो गए और पुलिस वाहन को रोक कर उस पर हमला कर दिया. इस घटना के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ छकमारी अभियान शुरू किया और इस घटना में शामिल 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
Also Read: Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे का शेड्यूल जारी, इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरुरत
पुलिस के साथ की मारपीट
ग्रामीणों द्वारा आरोपित को गाड़ी से उतरने का प्रयास किया गया. इसका पुलिस बल ने विरोध किया. इस पर ग्रामीणों ने पुलिस वाहन पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया. ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मारपीट भी मारपीट की, जिसमें कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं. ग्रामीणों ने आरोपित को छुड़ा लिया. जख्मी पुलिस कर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. घायल पुलिस कर्मियों में सब इंस्पेक्टर सीतालाल प्रसाद गुप्ता, सैफ के जवान नंदकिशोर राय, सुशील प्रसाद सिंह शामिल हैं. इस संबंध में परसा थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से अन्य के बारे में जानकारी दी जा रही है. पुलिस पर हमला करने वालों की और आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










