पटना में इस्कॉन मंदिर से भव्य रथ यात्रा निकालने की तैयारी, थाईलैंड से मंगवाए जायेंगे फूल, भंडारे का भी होगा इंतजाम

Bihar News: पटना एक बार फिर भक्तिमय होने वाला है. इस्कॉन मंदिर से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकालने की तैयारी हो रही है. यह रथ 40 फीट ऊंचा होगा. सजावट के लिए विदेश से फूल मंगवाए जायेंगे. तो वहीं, जल्द ही रूट भी तय होगा.
Bihar News: राजधानी पटना एक बार फिर से भक्ति में लीन होने वाला है. पटना के इस्कॉन मंदिर से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा 27 जून को निकालने की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है. रथ यात्रा को लेकर मंदिर से लेकर जिला प्रशासन तक अलर्ट हो गया है. इधर, इस यात्रा में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. रथ की ऊंचाई करीब 40 फीट होगी, जिस पर भगवान जगन्नाथ के साथ उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा भी विराजेंगे. रथ की सजावट का काम शुरू हो चुका है
विदेश से मंगवाए जायेंगे फूल
बता दें कि, रथ को सजाने के लिए देश के कई हिस्सों से आए कुशल कारीगर काम में जुटे हैं. रथ पर ‘हरे कृष्णा’, ‘जय जगन्नाथ’, ‘जय बलदेव’ और ‘जय सुभद्रा’ जैसे जयघोष लिखे जा रहे हैं. रथ के चक्कों पर शंख और गदा जैसे धार्मिक चिन्ह बनाए जा रहे हैं. खास बात यह भी है कि, रंग-बिरंगे फूलों से रथ को सजाया जा रहा है. ये खास फूल भारत के अलावा विदेशों से भी मंगवाए जा रहे हैं. थाईलैंड से मंगवाए गए गुलाब, गेंदा, ऑर्किड और गुलदाउदी जैसे फूल शामिल हैं. यात्रा के दौरान फूलों की बारिश भी की जाएगी.
भक्तों के लिए भंडारे का इंतजाम
खबर की माने तो, यात्रा के दौरान भक्तों के लिए विशेष प्रसाद बांटा जाएगा. मूंगफली, मिश्री और सौंफ के पैकेट तैयार किए जा रहे हैं. यात्रा के बाद विशाल भंडारा भी होगा, जिसमें पूरी, दाल, चावल, सब्ज़ी, खीर और मिठाइयां परोसी जाएंगी. यह भंडारा सभी भक्तों के लिए खुला रहेगा. बता दें कि, रथ यात्रा के रूट को लेकर इस्कॉन और जिला प्रशासन की बैठक जल्द होगी. इस बैठक में यह तय किया जाएगा कि, रथ यात्रा किस रास्ते से निकलेगी. प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि, रास्ते में कोई रुकावट न आए और ट्रैफिक व्यवस्था बनी रहे.
विदेशों से कीर्तन टीमें भी हिस्सा लेंगी
इसके साथ ही इस बार की रथ यात्रा में विदेशों से कीर्तन टीमें भी हिस्सा लेंगी. ये टीम पूरे रास्ते भजन-कीर्तन करेंगी. साथ ही स्थानीय कलाकार और भक्त भी इस भक्ति में हिस्सा लेंगे. इधर, रथ यात्रा को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह है. लोग इस्कॉन मंदिर पहुंचकर तैयारियां देख रहे हैं और भगवान के दर्शन कर रहे हैं. प्रशासन की ओर से सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण के लिए कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. यह रथ यात्रा न केवल धार्मिक आयोजन है, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक भी बनेगी. ऐसे में लोग 27 जून के दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
(मानसी सिंह की रिपोर्ट)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










