इंस्टाग्राम पोस्ट से क्यों मचा बवाल, ‘खतरनाक अहिरान’ आइडी चलाने वाले पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की जानिए वजह…

Updated:
विज्ञापन
Bihar Crime News| Bihar News: Councilor's nephew shot by criminals in Patna, the incident took place during robbery

Bihar Crime News

Bihar News: पटना के दीघा थाना क्षेत्र के रामजीचक स्थित सरकारी गली में 18 वर्षीय आकाश को इंस्टाग्राम पर किये गये एक पोस्ट के विवाद में दो अपराधियों ने रविवार की रात करीब 9:30 बजे गोली मार दी. गोली की आवाज सुन इलाके में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

Bihar News: पटना के दीघा थाना क्षेत्र के रामजीचक स्थित सरकारी गली में 18 वर्षीय आकाश को इंस्टाग्राम पर किये गये एक पोस्ट के विवाद में दो अपराधियों ने रविवार की रात करीब 9:30 बजे गोली मार दी. गोली की आवाज सुन इलाके में हड़कंप मच गया. दनादन दुकानों के शटर गिरने लगे. इसकी सूचना मिलते ही मौके पर आकाश के परिजन पहुंचे.

मिली जानकारी के अनुसार आकाश को तीन गोलियां लगी हैं, जिनमे दो गोलियां हाथ में और एक पंजरा में लगी है. घायल आकाश को दीघा थाने की पुलिस व स्थानीय लोगों ने पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद किये हैं. वहीं, पुलिस ने एक दुकानदार सहित तीन को उठाया है.

दोस्तों के साथ जाने वाला था गंगा पथ पर घूमने

आकाश अहिरान गली निवासी सुबोध राय का बड़ा बेटा है, जो गायघाट स्थित पुल निर्माण कार्य में मशीन चलाने व पाइलिंग का काम करता है. आकाश दो भाइयों में सबसे बड़ा है और दो बहन है. पिता लेबर का काम करते हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पिता भी आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे. परिजनों ने बताया कि वह आज ही काम से लौटा था. थकावट होने के कारण वह दिन भर सोया हुआ था. शाम साढ़े छह बजे के करीब उसे दोस्तों का कॉल आया. सभी ने प्लान बनाया कि गंगापथ पर घूमने जाना है. कुछ दोस्त उसके पुल के पास इंतजार कर रहे थे.

बातचीत करने के दौरान चला दी गोलियां

आकाश ने कहा कि मैं एक दोस्त से बाइक मांग कर आता हूं. बाइक मांगने को लेकर वह सरकारी गली गया था. इसी दौरान एक दुकानदार ने उसे बुलाया. इसके बाद आकाश दुकान के पास जाकर बैठ गया. वहीं, अन्य कई लड़के भी बैठे थे. इसी दौरान आकाश का विवाद हो गया, जिसके बाद वहां मौजूद दो युवक आकाश पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे वह वहीं पर गिर गया. गोली मारने के बाद अपराधी समेत अन्य लोग मौके से फरार हो गये.

Also Read: बिहार में फर्जी IPS के बाद अब नकली दरोगा गिरफ्तार, नौकरी का देता था लोभ, लोगों से ऐसे करता था उगाही…

‘खतरनाक अहिरान’ आइडी पर डाला गया एक पोस्ट बना विवाद का कारण

मिली जानकारी के अनुसार, आकाश एक इंस्टाग्राम खतरनाक अहिरान के नाम से चलाता है. उसी पर कुछ दिन पहले एक वीडियो पोस्ट किया था. इसी पोस्ट को लेकर आकाश से उसके ही कुछ दोस्त गुस्सा थे. आकाश जब दुकान पर बैठा हुआ था. उसी वक्त वीडियो को लेकर चर्चा शुरू हो गयी. बात इतना बढ़ गया कि पहले हाथापाई हुई और फिर दो युवकों ने आकाश पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी.

पुलिस ने दुकानदार समेत तीन लोगों को उठाया, की जा रही है पूछताछ

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दीघा थाने की पुलिस ने सरकारी गली के एक दुकानदार समेत तीन लोगों को उठा लिया है. बताया जा रहा है कि घटना के दौरान दुकानदार के साथ ये भी मौजूद थे. तीनों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है. वहीं पुलिस परिवार से घटना के संबंध में बयान ले रही है. आकाश का मोबाइल भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन