ePaper

Bihar News सीएम के बेटे की राजनीति में एंट्री का केंद्रीय मंत्री के बेटे ने किया समर्थन, नीतीश को लेकर की ये मांग

Updated at : 28 Jan 2025 3:38 PM (IST)
विज्ञापन
Santosh Suman

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का बेटा और बिहार सरकार के मंत्री संतोष समुन

Bihar News जीतन राम मांझी के बेटे और बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने सीएम नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने का समर्थन किया है. जीतन राम मांझी ने भी नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग कर चुके हैं.

विज्ञापन

Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री को लेकर बिहार में बड़ी तेजी से चर्चा शुरु हो गई है. जदयू के कई नेताओं ने काफी पहले ही इसको लेकर अपनी सहमति जता चुके हैं. लेकिन, अब नीतीश कुमार के सियासी सहयोगी भी इसका समर्थन करने लगे हैं. वे लोग भी चाह रहे हैं कि निशांत की राजनीति में एंट्री हो. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन ने निशांत के राजनीति में आने का स्वागत किया है.उन्होंने मंगलवार को निशांत की सियासी यात्रा का समर्थन करते उन्होंने एक बड़ी बात कह दी है.

बिहार की अपडेट खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें..

संतोष सुमन ने कहा कि निशांत चाहेंगे तो जरुर राजनीति करेंगे. उन्होंने कहा कि वे अगर लोगों की सेवा करना चाहेंगे तो उनके पिताजी भी उनको ऐसा करने से नहीं रोक सकते हैं. लेकिन, अभी तक उन्होंने इस सवाल पर कुछ नहीं कहा है. इसलिए यह कहना कि वे राजनीति में आना चाहते हैं कहना जल्दबाजी होगा. हालांकि उन्होंने इसके साथ ही यह भी कहा कि राजनीति में आने के लिए सभी लोग स्वतंत्र हैं.

क्यों हो रही चर्चा

दरअसल, इस बात की चर्चा कुछ दिन पहले तब शुरु हुई जब वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत कुमार के साथ इस महीने के शुरु में गृह क्षेत्र बख्तियारपुर गए थे. निशांत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिता जी ने अच्छा काम किया है, उन्हें जरुर वोट दें और दोबारा मुख्यमंत्री बनाएं. निशांत के इस बयान के बाद उनके जदयू की सक्रिय राजनीति में आने को लेकर अटकलें तेज हो गई. 2025 में ही बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है. पिता नीतीश को दोबारा सीएम बनाने की निशांत की अपील किया, कुछ लोग इसे एक सोची-समझी राजनीति का हिस्सा ही मान रहे हैं.

ये भी पढ़ें… Mahakumbh Mela 2025: मौनी अमावस्या को लेकर बिहार- यूपी सीमा पर लगा जाम, जानें क्यों?

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन