Bihar News: पूरे बिहार में इस दिन रहेगा हाई अलर्ट! भारी पुलिस बल की होगी तैनाती, एडीजी ने जारी की एडवाइजरी

Published by : Preeti Dayal Updated At : 12 Aug 2025 3:05 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार में 15 अगस्त, कृष्ण जन्माष्टमी, पितृपक्ष मेला और चेहल्लुम को लेकर हाई अलर्ट रहेगा. भारी पुलिस बल की तैनाती रहेगी. इसे लेकर सभी जिलों को एडीजी पंकज कुमार दराद की तरफ से एडवाइजरी जारी कर दी गई है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में 15 अगस्त, कृष्ण जन्माष्टमी, पितृपक्ष मेला और चेहल्लुम जैसे त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. इसमें आठ हजार ट्रेनी पुलिसकर्मी, 40 कंपनी बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स की दो कंपनी और तीन कंपनी सीआरपीएफ के साथ 7 कंपनी केंद्रीय सुरक्षा बल को जरूरत के अनुसार तैनात किया गया है. इसके साथ ही डीजी रिजर्व बल की 12 कंपनी अतिरिक्त रूप से दी गई हैं.

हाई अलर्ट पर बिहार पुलिस

यह जानकारी सोमवार को एडीजी विधि व्यवस्था सह स्पेशल विजिलेंस यूनिट पंकज कुमार दराद ने पुलिस मुख्यालय में प्रेस कान्फ्रेंस में दी है. एडीजी दराद ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर बिहार पुलिस हाई अलर्ट मोड में है. सभी जिलों को एडवाइजरी जारी कर दी गई है. इस दौरान असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रहेगी. एडीजी ने बताया कि चेहल्लुम के जुलूस के मार्ग का फिजिकल वेरिफिकेशन कराया गया है. साथ ही वीडियो रिकार्डिंग भी कराई जायेगी.

पुलिस पदाधिकारी करेंगे शांति समिति की बैठक

पुलिस ने हर एक जुलूस में सहयोग के लिए 20-20 स्वयंसेवी का मोबाइल नंबर के साथ अन्य ब्योरा तैयार किया है. शांति समिति की बैठक की जा रही है. हर ब्लॉक में क्यूआरटी की तैनाती रहेगी. सभी पुलिस अधिकारियों को शांति समिति की बैठक करने के निर्देश हैं. उनके अनुसार वर्ष 2025 में अब तक 54,926 आरोपियों को संगीन मामलों में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इनमें हत्या, लूट, बलात्कार, साइबर ठगी, मादक पदार्थ तस्करी और संगठित अपराध से जुड़े आरोपी शामिल हैं.

भ्रष्टाचार जैसे गंभीर अपराधों पर सख्त कार्रवाई

एडीजी पंकज कुमार दराद ने बताया, स्पेशल विजिलेंस यूनिट की भ्रष्टाचार जैसे गंभीर अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी है. इस साल अब तक भ्रष्टाचार के 16 अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई है. सात अधिकारी रिश्वत के साथ रंगे हाथ पकड़े गए. पुलिस पदाधिकारियों की संचार सुविधा को बेहतर बनाने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं.

पुलिस बल को मिलेंगे नए सिम कार्ड

सीवान जिले का उदाहरण देते हुए बताया कि जिन-जिन जिलों में बीएसएनएल का नेटवर्क कमजोर या बाधित है, वहां पुलिस बल को सुचारू संचार व्यवस्था बनाये रखने के लिए एयरटेल के सिम कार्ड उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

Also Read: Bihar Train News: बिहार के इन शहरों के लिए चलेगी सुपर फास्ट ट्रेन, बड़ी तैयारी में नीतीश सरकार

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन