Bihar News: देश में पहली बार एक साथ 3 ट्रांसजेंडर बनेंगे दारोगा, 21 को नीतीश कुमार देंगे नियुक्ति पत्र

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
bihar police news | Bihar Police Exam: Bihar Police has identified 15 Telegram and three WhatsApp channels…

पुलिस की वजह से दो बछो की माँ की बची जान

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के नवनियुक्त 1239 पुलिस अवर निरीक्षकों (दारोगा) को नियुक्ति पत्र देंगे. बिहार में पहली बार ट्रांसजेंडर पुलिस अवर निरीक्षकों को भी इस मौके पर नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा. इनमें एक ट्रांसवुमेन और दो ट्रांसमेन शामिल हैं.

विज्ञापन

Bihar News: पटना. बिहार देश का ऐसा पहला राज्य होगा, जहां तीन ट्रांसजेंडरों को एक साथ दारोगा पद के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा. दरअसल राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के नवनियुक्त 1239 पुलिस अवर निरीक्षकों (दारोगा) को नियुक्ति पत्र देंगे. बिहार में पहली बार ट्रांसजेंडर पुलिस अवर निरीक्षकों को भी इस मौके पर नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा. इनमें एक ट्रांसवुमेन और दो ट्रांसमेन शामिल हैं.

एक ट्रांसवुमेन और दो ट्रांसमेन

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मानवी मधु कश्यप पहली ट्रांसवुमेन हैं, जो दारोगा बनीं है, जबकि, रोनित झा और बंटी कुमार ट्रांसमेन है. देश में बिहार पहला राज्य होगा, जहां तीन ट्रांसजेंडरों को एक साथ दारोगा पद के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा. गृह विभाग एवं पुलिस मुख्यालय की ओर से 21 अक्टूबर को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में इस कार्यक्रम का आयोजन होगा.

Also Read: Bihar Land Survey: नाकाफी रही ट्रेनिंग, सरकार सर्वे कर्मियों को अब देगी कैथी लिपि की किताब

लंबी लड़ाई के बाद मिली सफलता

लंबे संघर्ष के बाद 2021 में पटना उच्च न्यायालय के एक फैसले के बाद, राज्य सरकार ने बीपीएसएससी को पुलिस सेवाओं में तीसरे लिंग की भर्ती करने के लिए कहा था. राज्य के गृह विभाग ने भी पटना हाईकोर्ट की दो सदस्यीय पीठ के समक्ष एक हलफनामा दायर कर कहा था कि सरकार राज्य के हर जिले में तीसरे लिंग वर्ग से एक सब-इंस्पेक्टर और चार कांस्टेबल तैनात करेगी. आयोग की ओर से जारी 1,275 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में 822 पुरुष, 450 महिलाएं और तीन ट्रांसपर्सन शामिल थे.

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन