ePaper

बिहार में अपराधी और पुलिस टीम में मुठभेड़, ताबड़तोड़ गोलियों से गूंजा पटना...

Updated at : 01 Oct 2024 12:17 PM (IST)
विज्ञापन
patna crime news| Bihar News: Encounter between criminal and police team in Bihar, Patna echoed with bullets...

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है. यह घटना पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र के बिंदौड़ इलाके की बताई जा रही है. जहां पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर अपराधियों को पकड़ने के लिए पहुंची थी.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है. यह घटना पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र के बिंदौड़ इलाके की बताई जा रही है. जहां पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर अपराधियों को पकड़ने के लिए पहुंची थी. इसी दौरान अपराधी पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे.

जवाब में पुलिस द्वारा भी गोलियां चलाईं गईं. इस मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए पटना पश्चिमी एसपी शरथ आरएस ने बताया कि 30 सितंबर की देर रात अपराधियों के घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा होने की गुप्त सूचना मिली थी. बिहटा थाना क्षेत्र के बिंदौर इलाके से मिली पुलिस टीम ने घटना स्थल को घेर अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया जिस दौरान अपराधियों द्वारा पुलिस पर गोलियां चलाईं गई.

Also Read: पिता की राह पर चल सकते हैं चिराग, पटना में गठबंधन को लेकर कह दी ये बड़ी बात…

पुलिस का दावा, घटना में शामिल अपराधियों की हुई पहचान

जवाब में पुलिस द्वारा भी गोलियां चलाईं गई हालांकि इस गोलीबारी में किसी तरह के जान का नुकसान नहीं हुआ. वही अंधेरा का फायदा उठाकर अपराधी घटना स्थल से फरार होने में कामयाब हुए. पुलिस ने घटनास्थल से अपराधियों द्वारा छोड़ी गई 3 बाइक, 1 देसी कट्टा, 1 देसी रायफल और 15 जिंदा कारतूस बरामद किया है. पटना पुलिस ने दावा किया है की घटना मे शामिल अपराधकर्मियों की पहचान कर ली गई है, पुलिस जल्द अपराधियों की गिरफ़्तारी कर लेगी.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन