नाले में मिला पटना के फेमस बिल्डर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: पटना जिला के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में एक बिल्डर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है. नाले से शव बरामद किया गया है. मृतक की पहचान मोहम्मद शब्बीर के रूप में की गई है.
Bihar News: पटना जिला के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में एक बिल्डर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है. नाले से शव बरामद किया गया है. मृतक की पहचान मोहम्मद शब्बीर के रूप में की गई है. जो नौहसा का रहने वाला बताया जा रहा है. घटना मौर्य बिहार कॉलोनी की बताई जा रही है.
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार, शब्बीर पैसों की लेनदेन का भी काम करता था. परिजनों का कहना है कि जिस नाले से शव मिला है, उसकी लंबाई और चौड़ाई इतनी नहीं है कि डूबने से किसी की मौत हो जाएगी. हत्या कर शव को किसी ने नाले में फेंक दिया है. परिजनों की ओर से बिजनेस पार्टनर और उसके मित्र पर हत्या का आरोप लगाया गया है.

Also Read: पटना में आधी रात को मची अफरातफरी, ज्वेलरी दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
पुलिस ने क्या कहा?
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और FSL की टीम घटनास्थल पर पहुंची. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. थाना प्रभारी ने बताया कि नाले की गहराई करीब 8 फीट है. 5 फीट से अधिक उसमें पानी भरा हुआ था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि हत्या हुई है या पानी में डूबने से मौत हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अभिनंदन पांडेय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










