ePaper

Bihar News: बिहार के इस जिले में लग रहा देश का सबसे बड़ा सोलर प्लांट, बिजली की समस्या होगी छू मंतर

Updated at : 12 Jul 2025 2:26 PM (IST)
विज्ञापन
bihar biggest solar power plant

Bihar News: लखीसराय के कजरा में एलएंडटी द्वारा देश का सबसे बड़ा सोलर प्लांट तैयार किया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट को अगस्त 2025 तक तैयार कर लिया जाएगा. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के लखीसराय जिले के कजरा में देश का सबसे बड़ा सोलर प्लांट का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. इस परियोजना का कार्य एलएंडटी को सौंपा गया है. कुल 1232 एकड़ भूमि पर दो चरणों में यह प्लांट तैयार किया जा रहा है. परियोजना का लक्ष्य दिसंबर 2025 रखा गया है, पर इसे अगस्त 2025 तक पूरा करने की योजना है. पहले चरण में 689 एकड़ भूमि पर 185 मेगावाट (एसी) सौर ऊर्जा और 254 मेगावाट घंटा क्षमता की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली स्थापित की जा रही है. इसकी लागत लगभग 1570 करोड़ रुपये है. अब तक 2 लाख से अधिक सौर पैनल और 81 बैटरी कंटेनर लग चुके हैं.

दूसरे चरण का विस्तार

दूसरे चरण में शेष लगभग 400 एकड़ भूमि पर 116 मेगावाट (एसी) सौर ऊर्जा और 241 मेगावाट घंटा क्षमता वाली बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली लगाई जाएगी. यह 50.5 मेगावाट क्षमता के साथ 4 घंटे तक ऊर्जा दे सकेगी. इस चरण की लागत लगभग 880.27 करोड़ रुपये है. इसे भी एलएंडटी द्वारा ही पूरा किया जाएगा.

हरित ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा

ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह के अनुसार, यह परियोजना बिहार में हरित ऊर्जा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी. वहीं बीएसपीजीसीएल के प्रबंध निदेशक महेंद्र कुमार ने बताया कि निर्माण की गुणवत्ता और मानकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि यह परियोजना मील का पत्थर साबित हो.

ALSO READ: Chirag Paswan Threats : चिराग को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले का नाम आया सामने, लोजपा सांसद का RJD पर आरोप

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन