Bihar News: जर्जर सड़कों से हैं परेशान? तो इस ऐप से करें शिकायत, कुछ ही दिनों में होगी मरम्मत

Updated:
विज्ञापन
bihar road complain news| Bihar News: Complain about dilapidated roads through this app, repairs will be done within a few days

Bihar News: सड़कों के बारे में शिकायत या सुझाव देने के लिए लोग उसकी जियो टैग फोटो को ऐप के माध्यम से भेज सकेंगे. यह फोटो विभाग के ठेकेदार और इंजीनियर भी देख सकेंगे. जिसके बाद तुरंत मरम्मत की जाएगी.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में कौन-सी ग्रामीण सड़कें मेंटेनेंस समयावधि में हैं. इसकी जानकारी अगले 15 दिनों बाद एक पब्लिक ऐप ‘हमारी सड़क, मेरी सड़क’ के माध्यम से आम लोगों को एक क्लिक पर मिलने लगेगी. इस ऐप में सड़कों के नाम रहेंगे. सड़कों के बारे में शिकायत या सुझाव देने के लिए लोग उसकी जियो टैग फोटो को ऐप के माध्यम से भेज सकेंगे. यह फोटो विभाग के ठेकेदार और इंजीनियर भी देख सकेंगे.

विभाग के माध्यम से सड़कों की जांच कराकर ठीक करवाया जायेगा. इसका मकसद राज्य के सुदूर क्षेत्रों से राजधानी पटना पांच घंटे में पहुंचना सुनिश्चित करना है. यह जानकारी शुक्रवार को ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी और विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने दी.

राज्य की 10 से 15 फीसदी सड़कें खराब

मंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि राज्य में ग्रामीण सड़कों की नयी मेंटेनेंस नीति लागू होने के बाद सात साल की अवधि में सड़कों का दो बार कालीकरण होगा. करीब 65 हजार किमी लंबाई की सड़कें मेंटेनेंस पीरियड में हैं. विभाग ने सड़कों की जांच में पाया है कि करीब 10 से 15 फीसदी सड़कें खराब हैं. इन खराब सड़कों को नवंबर तक हर हाल में ठीक कराने का निर्देश संबंधित इंजीनियर और ठेकेदार को दिया गया है.

Also Read: बिहार के इस शहर में बन रहा एशिया का सबसे चौड़ा ब्रिज, 11 जिलों के लोगों को होगा फायदा

एक हजार पुलों का होगा निर्माण

नवंबर के बाद मेंटेनेंस समयावधि वाली सड़कों की जांच फिर से विभाग कराएगा. मंत्री अशोक चौधरी और अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा कि राज्य में नौ साल बाद मुख्यमंत्री सेतु योजना शुरू की गयी है. इस योजना में राज्य के एक हजार पुलों का निर्माण किया जायेगा. वर्ष 2024-25 में तीन हजार करोड़ रुपये की लागत से छह सौ पुलों का निर्माण होगा.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन