बिहार के इस शहर में बन रहा एशिया का सबसे चौड़ा ब्रिज, 11 जिलों के लोगों को होगा फायदा

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 14 Nov 2024 5:27 PM

विज्ञापन

Bihar News: बिहार का पहला और एशिया का सबसे चौड़ा 6 लेन केबल ब्रिज बनकर लगभग तैयार हो गया है. एक्स्ट्रा डोजेज स्टे सड़क-पुल पर अप्रैल 2025 से गाड़ियां दौड़ने लगेंगी. ब्रिज के शुरू होने के बाद मोकामा का औंटा और बेगूसराय के सिमरिया के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार का पहला और एशिया का सबसे चौड़ा 6 लेन केबल ब्रिज बनकर लगभग तैयार हो गया है. एक्स्ट्रा डोजेज स्टे सड़क-पुल पर अप्रैल 2025 से गाड़ियां दौड़ने लगेंगी. ब्रिज के शुरू होने के बाद मोकामा का औंटा और बेगूसराय के सिमरिया के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी. गंगा नदी पर बन रहे इस पुल का काम करीब 92 प्रतिशत से अधिक पूरा हो गया है. अब फिनिशिंग का काम चल रहा है. संभावना है कि मार्च 2025 से यह पूरी तरह से शुरू हो जाएगा.

यह ब्रिज 1161 करोड़ की लागत से 1.865 किलोमीटर लंबा बन रहा है. इसके दोनों ओर एप्रोच रोड बनाया जा रहा है. एप्रोच रोड और ब्रिज को मिलाकर इसकी लंबाई कुल 8.15 किलोमीटर हो जाएगी. इस ब्रिज का शिलान्यास पीएम नरेन्द्र मोदी ने 2017 में किया था. इसके बाद 11 अगस्त 2018 को वेलस्पन इंटर प्राइजेज के तहत एसपी सिंगला कंट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से इस प्रोजेक्ट का काम शुरू हुआ था.

नेशनल हाईवे 80 के ऊपर से गुजरेगा एनएच 31

सिक्स लेन सड़क पुल के दोनों ओर यानी औंटा से हाथीदह और सिमरिया बिंदटोली से राजेन्द्र पुल स्टेशन के पास एनएच-31 तक अन्य प्रोजेक्ट्स भी अंतिम चरण में हैं. इसमें एक रेल ओवर ब्रिज, 2 रेल अंडर ब्रिज और 6 वेकल अंडर ब्रिज शामिल है. हाथीदह जंक्शन के पास ROB का निर्माण जोरों शोरों से चल रहा है. यहां नेशनल हाईवे 80 के ऊपर से एनएच 31 गुजरेगा.

Also Read: पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की इतनी बढ़ी लंबाई, इन इलाकों के लोगों को होगा फायदा

केबल पर होगा एशिया के सबसे चौड़े ब्रिज का लोड

केबल पर ही एशिया के सबसे चौड़े ब्रिज का लोड रहेगा. बता दें कि यह पुल नई तकनीक से बन रहा है. इसकी चौड़ाई 34 मीटर होगी, जिससे आवाजाही और अधिक आसान हो जाएगी. पुल पर दोनों साइड 13-13 मीटर चौड़ी तीन-तीन लेन रहेगी. जबकि दोनों साइड डेढ़ मीटर चौड़ा फुटपाथ का भी निर्माण हो रहा है. जिस पर पैदल, साइकिल या बाइक सवार आसानी से चल सकेंगे.

ब्रिज से इन जिला के लोगों को होगा फायदा

ब्रिज के बनने से उत्तर बिहार (दरभंगा समस्तीपुर, सहरसा, मधुबनी), दक्षिणी बिहार (लखीसराय, शेखपुर, जमुई, नवादा, गया) और पश्चिम बिहार (पटना, आरा, बक्सर) के बीच की दूरी घट जाएगी. बता दें कि, देश की आजादी के बाद जब गंगा नदी पर पुल बनने की बात सामने आई थी, तो सबसे पहला पुल सिमरिया में ही बनाया गया था.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन