Bihar News: पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की इतनी बढ़ी लंबाई, इन इलाकों के लोगों को होगा फायदा
प्रतीकात्मक तस्वीर
Bihar News: बिहार की राजधानी पटना से पूर्णिया तक प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का अलाइनमेंट में बदलाव किया गया है. नए अलाइनमेंट में एक्सप्रेसवे की लंबाई 32 किलोमीटर तक बढ़ा दी गई है. इससे सहरसा के लोगों को भी फायदा होगा.
Bihar News: बिहार की राजधानी पटना से पूर्णिया तक प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का अलाइनमेंट में बदलाव किया गया है. नए अलाइनमेंट में एक्सप्रेसवे की लंबाई 32 किलोमीटर तक बढ़ा दी गई है. पहले यह एक्सप्रेसवे 250 किलोमीटर लंबा बनाया जाना था, जिसे बढ़ाकर अब 282 किलोमीटर कर दिया गया है.
आपके शहर में
सहरसा के लोगों को भी होगा फायदा
पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से सहरसा के लोगों को भी सड़क मार्ग से आवागमन करने में सुविधा होगी. मिली जानकारी के अनुसार, यह एक्सप्रेसवे सोनवर्षा कचहरी स्टेट हाइवे-95 होते हुए हरिपुर गांव के दक्षिण से गुजरेगा. सांसद दिनेश चंद्र यादव ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के अलाइनमेंट में थोड़ा बदलाव किया गया है. इसकी लंबाई 250 से बढ़ाकर 282 किलोमीटर की गई है.
उन्होंने कहा कि इसके निर्माण के बाद सहरसा जिले के लोगों को भी काफी फायदा होगा. सड़क मार्ग से सफर करने पर समय की बचत होगी. बड़ी आबादी को भी आवाजाही में बेहतर सुविधा मिलेगी.
Also Read: पटना के आसरा गृह में खिचड़ी खाने से दो लड़कियों की मौत, 9 की स्थिति गंभीर
17 बड़े ब्रिज और 11 रेलवे ओवरब्रिज का होगा निर्माण
सांसद ने आगे कहा कि, इस एक्सप्रेसवे में 17 बड़े ब्रिज और 11 रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण होगा. साथ ही दर्जनों छोटे पुल-पुलिया भी बनाए जाएंगे. पटना के आगे दिघवारा से नेशनल हाइवे 31 हाजीपुर, छपरा रोड से शुरू होकर एनएच 322 होते हुए रोसड़ा एनएच 527 से यह एक्सप्रेसवे गुजरेगा. वहीं, दरभंगा के कुशेश्वर स्थान से सहरसा से सोनवर्षा कचहरी होते हुए यह पूर्णिया के डगरूआ आकर समाप्त हो जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए