Bihar News: पटना के आसरा गृह में खिचड़ी खाने से दो लड़कियों की मौत, 9 की स्थिति गंभीर

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 13 Nov 2024 4:49 PM

विज्ञापन

आसरा गृह की तस्वीर

Bihar News: पटना जिला के शास्त्रीनगर थाना के पटेलनगर स्थित आसरा गृह में खिचड़ी खाने के बाद यहां रहने वाली लड़कियों की तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद सभी को PMCH में भर्ती कराया गया. जहां दो लड़कियों की मौत हो गई.

विज्ञापन

Bihar News: पटना जिला के शास्त्रीनगर थाना के पटेलनगर स्थित आसरा गृह में खिचड़ी खाने के बाद यहां रहने वाली लड़कियों की तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद सभी को PMCH में भर्ती कराया गया. जहां दो लड़कियों की मौत हो गई. जबकि नौ लड़कियां इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत हैं. दो को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है. एक लड़की की मौत 7 नवंबर और दूसरी की मौत 10 नवंबर को हुई है. इन लड़कियों की देखभाल के लिए समाज कल्याण विभाग ने चार काउंसलर रखा है.

खिचड़ी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

अस्पताल में इलाजरत एक लड़की ने बताया कि सात नवंबर की सुबह खिचड़ी खाने के बाद सभी को उल्टी होने लगी. उसके बाद एक के बाद एक लड़कियां बेहोश होने लगी. आसरा गृह में सभी लड़कियों का प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुई. जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिस दिन लड़कियों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया, उसी दिन एक की मौत हो गई. दूसरी लड़की की मौत इलाज के दौरान हुई.

शेल्टर होम में अभी भी 44 बच्चियां मौजूद

पटना सदर की ANM रेखा सिंह ने बताया कि शेल्टर होम में अभी भी 44 बच्चियां मौजूद हैं. इस हादसा के बाद बाल संरक्षण आयोग की टीम पूरी तरह से एक्टिव हो गई है. बाल संरक्षण आयोग के चेयरमैन डॉ. अमरदीप अपनी टीम के साथ आसरा गृह पहुंच घटना की जानकारी लेंगे.

Also Read: बिहार के बगहा में पुल से टकराई अनियंत्रित नाव, 8 किसान डूबे, दो लापता

SDPO ने क्या कहा?

SDPO साकेत कुमार ने कहा कि, 7 नवंबर को एक बच्ची की तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई थी. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 10 नवंबर को एक और लड़की की अचानक तबीयत बिगड़ी और उसकी भी मौत हो गई. 8 नवंबर को बच्ची के बीमार होने की जानकारी शेल्टर होम की ओर से पुलिस को दी गई थी. जिला प्रशासन की ओर से 17 नवंबर तक एक डॉक्टर, दो ANM और एंबुलेंस की तैनाती की गई है.

SDPO ने आगे बताया कि, DM ने भी जांच टीम गठित कर दी है. फूड इंस्पेक्टर द्वारा शेल्टर होम के पानी और खाने का सैंपल लिया गया है. इसके घटना के पीछे की वजह जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल पाएगी.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन