Bihar News: सीएम नीतीश आज यहां करेंगे रिवर फ्रंट का उद्घाटन, मरीन ड्राइव जैसा मिलेगा मजा, ये सुविधाएं भी…

Published by : Preeti Dayal Updated At : 28 Jun 2025 10:02 AM

विज्ञापन

ganga river front (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक और तोहफा बिहार के लोगों को देने वाले हैं. दरअसल, आज पटना के बख्तियारपुर में सीएम नीतीश सीढ़ी घाट पर बने गंगा रिवर फ्रंट का उद्घाटन करेंगे. यहां लोगों को मरीन ड्राइव जैसा आनंद मिलेगा. इसके साथ ही कई अन्य सुविधाएं भी मिलेगी.

विज्ञापन

Bihar News: बिहारवासियों को चुनावी साल में कई गिफ्ट सरकार की ओर से दिए जा रहे हैं. इसी क्रम में आज फिर बड़ी सौगात सीएम नीतीश कुमार देने वाले हैं. दरअसल, पटना के बख्तियारपुर में सीएम नीतीश सीढ़ी घाट पर बने गंगा रिवर फ्रंट का उद्घाटन करेंगे. कहा जा रहा है कि, बख्तियारपुर में रिवर फ्रंट को पटना वाले मरीन ड्राइव के तर्ज पर विकसित किया गया है. बनाए गए रिवर फ्रंट की बात करें तो, धौलपुर के गुलाबी पत्थरों से सीढ़ियों का निर्माण किया गया है, जो लोगों को आकर्षित कर रहा है.

लोगों के लिए बनाया रनिंग ट्रैक

इसके अलावा अन्य खासियत की बात करें तो, उस रिवर फ्रंट पर 2100 मीटर लंबा प्लांटेशन और रनिंग ट्रैक बनाया गया है. जिसका इस्तेमाल सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए आने वाले लोग कर सकेंगे. इसके साथ ही गुलाबी पत्थरों से बनाया गया स्तंभ शहर की सुंदरता को और भी निखार रहा है. वहीं, यह परियोजना मुखयमंत्री नीतीश कुमार के लिए भी बेहद खास बताई जा रही है. गौर करने वाली बात यह है कि, शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर चली गई गंगा नदी को चैनलाइज कर फिर से सीढ़ी घाट तक लाया गया है. ताकि, लोग इसका लुत्फ उठा सकें.

गंगा आरती में हो सकते हैं शामिल

बता दें कि, आज सीएम नीतीश उद्घाटन करेंगे. लेकिन, इससे पहले उद्घाटन को लेकर तमाम तैयारियों का जायजा जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी और पटना डीएम डॉ. त्यागराजन ने लिया. उन्होंने खुद रिवर फ्रंट पहुंचकर तैयारियों से जुड़ी सभी जानकारियां ली. इधर, एसडीएम चंदन कुमार की मान तो, जीर्णोद्धार के बाद तैयार किया गया यह रिवर फ्रंट आम लोगों के लिए मनोरंजन का केंद्र बनेगा. इसके साथ ही यहां घूमने आने के लिए लोगों की संख्या में वृद्धि होने की भी बात कही जा रही है. इसके अलावा यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि, सीएम नीतीश गंगा आरती में शामिल हो सकते हैं.

Also Read: Patna Metro पर दौड़ने को तैयार पहली ट्रेन, जुलाई में पहुंचेगी राजधानी, प्रत्येक कोच में इतने यात्रियों की होगी क्षमता

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन