मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट से बिहार का हर गांव होगा जगमग, राज्यभर में लगेंगी इतनी लाइटें…
Bihar News: मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट से गांवों के हर वार्ड को जगमग करने की तैयारी शुरू हो गयी है. सितंबर में राज्यभर में पांच लाख 30 हजार सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्देश पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता द्वारा जारी किया गया है.
Bihar News: मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट से गांवों के हर वार्ड को जगमग करने की तैयारी शुरू हो गयी है. सितंबर में राज्यभर में पांच लाख 30 हजार सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्देश पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता द्वारा जारी किया गया है. इसके साथ ही सभी सोलर स्ट्रीट लाइट की रिमोट मॉनीटरिंग सिस्टम से इसका प्रबंधन किया जाएगा.
इसको लेकर पटना, मुजफ्फरपुर, गया और नालंदा में सेंट्रल मॉनीटरिंग सिस्टम लगाया गया है. किसी भी वार्ड की स्ट्रीट लाइट के खराब होने के 72 घंटे के अंदर ठीक कर दिया जायेगा.
राज्यभर में लगेंगी 11 लाख 75 हजार सोलर स्ट्रीट लाइटें
पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बताया कि विभाग हर घर विकास की रोशनी पहुंचाने में जुटा है. उन्होंने बताया कि सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना में तेजी लाएं. राज्यभर में एक लाख नौ हजार वार्डों में 11 लाख 75 हजार सोलर स्ट्रीट लाइट लगायी जानी है.
Also Read: शिक्षा विभाग ने भेजा नोटिस, बिहार के इस जिले में रद्द हो सकती है 121 स्कूलों की मान्यता, जानिए वजह…
ऐप से होगी मॉनिटरिंग, 72 घंटे के अंदर ठीक होगी लाइट
अभी तक राज्य में सिर्फ करीब तीन लाख ही सोलर स्ट्रीट लाइट लगायी गयी हैं. उन्होंने सभी सोलर स्ट्रीट लाइट स्थापित करने वाली एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वह अपने यहां सोलर स्ट्रीट लाइट ठीक करने वाले तकनीशियन को नियुक्त करें. कहीं से भी शिकायत आने के बाद वहां की लाइट को समय पर ठीक कर दिया जाये.
सेंट्रल मॉनीटरिंग सिस्टम से इन सभी लाइटों की मॉनीटरिंग भी की जाए. इसके लिए एक एप भी विभाग द्वारा विकसित किया गया है जहां से इसकी मॉनिटरिंग की जायेगी.
हिमंत ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा कांग्रेस और चीन के बीच MOU हुआ है साइन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










