Bihar News: बिहार के गया रेलवे स्टेशन पर CBI दो दिनों से कर रही छापेमारी, डिपो इंचार्ज को उठा कर साथ ले गई टीम

Published by : Preeti Dayal Updated At : 29 Apr 2025 1:59 PM

विज्ञापन

Bihar News: गया रेलवे डिपो में माल के गड़बड़ी को लेकर सीबीआई और रेल विजिलेंस टीम ने डिपो इंचार्ज पर नजरें गड़ा दी हैं. टीम को शिकायत मिली है कि रेलवे के ठेकेदारों के जरिए जो सामान डिपो में आता था, उसका सही तरीके से इस्तेमाल नहीं हो रहा था. जानकारी के अनुसार इस मामले में आगे और भी जांच की जाएगी और कुछ और नाम सामने आ सकते हैं

विज्ञापन

Bihar News: गया से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां रेलवे डिपो में माल की खरीद-बिक्री को लेकर गड़बड़ी की शिकायत पर CBI और रेल विजिलेंस की संयुक्त टीम ने गया जंक्शन पर सोमवार को करीब 11 घंटे तक छापेमारी की. इस कार्रवाई के दौरान डिपो के इंचार्ज आरडी चौधरी और दो ग्रुप डी कर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए पटना ले जाया गया है.  

दो दिन पहले डेहरी और सोननगर में भी हुई थी छापेमारी  

जानकारी के अनुसार, सीबीआई को डेहरी स्टेशन पर कार्यरत सीनियर इंजीनियर राजकुमार द्वारा करोड़ों की रेल सामग्री चोरी कर बेचने की शिकायत मिली थी. इसी के आधार पर गया डिपो में कार्रवाई की गई है. दो दिन पहले डेहरी और सोननगर में भी छापेमारी हुई थी, जिसमें चार रेलकर्मियों को गिरफ्तार किया गया था. रेलवे डिपो में आने वाला सामान ठेकेदारों के जरिए मंगाया जाता था, लेकिन इन सामानों का इस्तेमाल करने के प्रोसेस में गड़बड़ी की जा रही थी. आरोप है कि, ग्रुप डी के कुछ कर्मचारियों के माध्यम से इन सामानों में हेराफेरी और अवैध लेन-देन हो रहा था. 

सुबह 9 बजे से रात के 10 बजे तक की गई जांच

पटना से आई CBI की 5 सदस्यीय टीम, जिसमें एक डीएसपी, तीन इंस्पेक्टर और एक स्टाफ थे और हाजीपुर रेल विजिलेंस के दो अधिकारी सोमवार सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक जांच में लगे रहे. टीम को शुरुआती जांच में कई अनियमितताएं मिलीं, जिससे यह साफ होता है कि मामला सिर्फ चोरी का नहीं आय से अधिक संपत्ति का भी हो सकता है. 

रेल कर्मियों में मचा हड़कंप

CBI की ये गया में पहली छापेमारी थी, जिसने रेलवे डिपार्टमेंट में हलचल मचा दी है. अधिकारियों का मानना है कि जांच आगे बढ़ने पर और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं. फिलहाल, डिपो इंचार्ज और अन्य दो कर्मचारियों से पूछताछ चल रही है. अगर आरोप सही साबित होते हैं तो इनके खिलाफ घोटाला, संपत्ति की अनियमितता और रेल संपत्ति की चोरी के तहत केस दर्ज किया जाएगा.

(श्रीति सागर की रिपोर्ट)

Also Read: Bihar Crime: भोजपुर में युवक के मर्डर से फैली सनसनी, रिश्तेदारों पर ही घूम रही शक की सूईhttps://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/bhojpur/bihar-crime-sensation-spread-due-to-murder-of-youth-in-bhojpur-suspicion-is-on-relatives

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन