Bihar Crime: भोजपुर में युवक के मर्डर से फैली सनसनी, रिश्तेदारों पर ही घूम रही शक की सूई

Published by : Preeti Dayal Updated At : 29 Apr 2025 1:20 PM

विज्ञापन

Bihar Crime: रात के अंधरे में भोजपुर जिले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना में शक के आधार पर पुलिस मृतक के ममेरे भाई और जीजा से पूछताछ में जुटी है.

विज्ञापन

Bihar Crime: भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बधार में सोमवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मंगलवार सुबह एक खेत से युवक का शव बरामद किया गया. मृतक का नाम जैतपुर गांव निवासी विकास कुमार (20वर्ष) बताया गया है. खबर मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. प्राथमिक जांच में पता चला है कि, मृतक को गोली सिर के दाएं भाग में लगा है.

एफएसएल टीम ने भी लिया घटनास्थल का जायजा

जानकारी मिली है कि ठोस साक्ष्य के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है. पुलिस पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है. जानकारी के अनुसार, मृतक विकास कुमार सोमवार की रात अपने ममेरे भाई और अपने जीजा के साथ खाना खाकर बधार स्थित बोरिंग पर सोने के लिए गया हुआ था. इस दौरान विकास दोनों रिश्तेदारों को बोरिंग के पास छोड़कर मोबाइल पर किसी से बातचीत करते इन्द्रपुरा बधार पहुंच गया. जहां पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई. दोनों रिश्तेदारों को भी इसकी भनक नहीं लगी.

तकनीकी और वैज्ञानिक रूप से भी हो रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव और एसआई नीतीश कुमार पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. पुलिस की ओर से मृतक के ममेरे भाई व जीजा से पूछताछ जारी है. दारोगा नीतीश कुमार ने बताया कि, डीआईयू की टीम मौके पर पहुंच गई है. तकनीकी और वैज्ञानिक रूप से भी घटना की जांच चल रही है.

(रानी ठाकुर की रिपोर्ट)

Also Read: बिहार के शुगर मिल में ऊंचाई से गिरकर यूपी के मजदूर की मौत, मशीन रिपेयरिंग करने के दौरान हुआ हादसाhttps://www.prabhatkhabar.com/bihar-election/bagaha-constituency/up-labour-died-in-bagaha-sugar-mill-in-bihar-crime-news

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन