Bihar News: गोपालगंज में शादी के एक सप्ताह बाद ही दुल्हन प्रेमी के साथ फरार, सास की तहरीर पर जांच में जुटी पुलिस टीम

Bihar News: गोपालगंज में शादी के एक सप्ताह बाद ही दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गयी. घटना के बाद सास की तहरीर पर पुलिस टीम जांच में जुटी है. ग्रामीणों के बीच यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है.
Bihar News: गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र स्थित रामपुर चकरवां गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नवविवाहिता शादी के महज एक सप्ताह बाद ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी. इस घटना से गांव में सनसनी फैल गयी है और यह चर्चा का मुख्य विषय बन गया है. रामपुर चकरवां गांव निवासी हुसैन अंसारी के बेटे की शादी एक सप्ताह पहले कटेया थाना क्षेत्र के छितौना गांव की रहने वाली दुल्हन के साथ बड़े धूमधाम से हुई थी.
शादी के कुछ ही दिनों बाद हो गयी गायब
शादी के बाद दुल्हन ससुराल में रहने लगी थी और सब कुछ सामान्य चल रहा था. लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद एक रात वह अचानक घर से गायब हो गयी. परिजनों ने उसे खोजने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. बाद में पता चला कि दुल्हन अपने मायके के ही एक युवक धीरज कुमार के साथ फरार हो गयी है. धीरज कुमार के पिता शिव भगत पर भी इस पूरे मामले में संलिप्तता का आरोप है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
दुल्हन की सास बहू को वापस लाने के लिए धीरज कुमार के घर पहुंचीं, तो वहां शिव भगत ने उनके साथ मारपीट कर भगा दिया. इस घटना के बाद नजमा खातून ने भोरे थाने में धीरज कुमार और उसके पिता शिव भगत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गयी है. ग्रामीणों के बीच यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है, वहीं परिजन इस घटना से काफी आहत हैं.
Also Read: Exclusive: बिहार में 50 डाकघर एटीएम 25 दिनों से बंद, नकदी संकट से जूझ रहे लाखों खाताधारक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










