Video: सारण पहुंचा तिरंगे में लिपटा शहीद का पार्थिव शरीर, ताबूत से लिपटकर सिसक-सिसककर रोती रही पत्नी

Updated:
विज्ञापन
Bihar News body of martyr in tricolor reached Saran
सारण पहुंचा शहीद छोटू शर्मा का पार्थिव शरीर

Bihar News: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में सारण के छोटू शर्मा शहीद हो गए थे. आज मंगलवार को उनका तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर उनके गांव बेला शर्मा टोला पहुंचा. जहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. पार्थिव शरीर को देखने मां दौड़ी-दौड़ी पहुंची और पत्नी ताबूत से लिपटकर सिसक-सिसककर रोती रही.

विज्ञापन

Bihar News: जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ में सारण के छोटू शर्मा शहीद हो गए थे. मंगलवार को शहीद छोटू शर्मा का पार्थिव शरीर सारण पहुंचा. जहां उनके एक दीदार के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी. बड़ी संख्या में मौजूद भीड़ ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘वंदे मातरम्’, ‘छोटू शर्मा अमर रहे’ के जमकर नारे लगाए.

दौड़ी-दौड़ी देखने आई मां

पैतृक जिला सारण में फूलों से सजी गाड़ी से शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा. गाड़ी पहुंचते ही पूरा गांव गमगीन हो गया. बेटे को आखिरी बार देखने के लिए मां दौड़ी-दौड़ी पहुंची और पत्नी ताबूत से लिपटकर सिसक-सिसककर रोती रही. इस दौरान रोते-रोते शहीद से पत्नी ने पूछा कि मुझसे क्या गलती हो गई, इतनी जल्दी मुझे छोड़कर क्यों चले गए. इस पूरे मंजर को देख कई लोगों के आंखों में आंसू आ गए.

4 महीने पहले हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, जवान छोटू शर्मा की शादी 4 महीने पहले मई में ही हुई थी. शादी के 5 दिन बाद ही वो ऑपरेशन सिंदूर के लिए ड्यूटी पर चले गए थे. जिसके बाद 7 सितंबर को छुट्टी पर घर आना था, लेकिन आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए. आज सारण उनका पार्थिव शरीर पहुंचते ही भारी भीड़ जुटी.

Also Read: Bihar News: बिहार में अचानक एक ही परिवार के 7 लोग पड़े बीमार, दो की मौत, रात में खाया था पास्ता चावल

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन