बिहार में यहां बनने जा रहा ‘बेली ब्रिज’, इन इलाके के लोगों को मिलेगा फायदा…सरकार का बड़ा फैसला

Bailey Bridge (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar News: बिहार में जल्द ही बेली ब्रिज बनाया जाने वाला है. बिहार सरकार जल्द ही इस पर बड़ा निर्णय लेगी. वहीं, इस बेली ब्रिज के निर्माण से किऊल और लखीसराय के लोगों के लिए आवागमन सुगम बनेगा. बिहार सरकार इससे जुड़ा प्रस्ताव आगे बढ़ाने वाली है.
Bihar News: बिहार के लोगों के लिए सरकार एक और बड़े गिफ्ट की तैयारी कर रही है. बिहार सरकार की ओर से बेली ब्रिज बनाने का बड़ा निर्णय लिया गया है. किऊल नदी पर इसके निर्माण की बात सामने आई है और तेजी से इसके प्रस्ताव को सरकार बढ़ा भी रही है. इधर, इस बेली ब्रिज के निर्माण से किऊल, लखीसराय के साथ-साथ आस-पास के जिले के लोगों के लिए सफर आसान हो जाएगा. खासकर बरसात के समय लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी. हालांकि, बेली ब्रिज के निर्माण को लेकर निर्णय आधिकारिक रूप से फाइनल होना बाकी है.
लोगों को मिलेगी बड़ी सहूलियत
जानकारी के मुताबिक, इस बेली ब्रिज के निर्माण में पुराने रेलवे ब्रिज के फाउंडेशन का उपयोग करने की योजना है. इससे फायदा यह होगा कि, निर्माण की लागत तो कम होगी ही लेकिन साथ में समय की भी बचत होगी. इसके अलावा ब्रिज पर पैदल चलने वाले लोगों के लिए भी व्यवस्था होगी. बता दें कि, रेलवे पुल के किनारे छोटे-बड़े वाहनों के आवागमन के लिए अस्थायी पुलिया बनाई गई है. लेकिन, मानसून के समय लोगों को परेशानी हो जाती है. आवागमन ठप्प हो जाता है. पानी भर जाने से ग्रामीणों और शहर के लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है. लेकिन, बेली ब्रिज के बनने से लोगों को काफी सहूलियत होगी.
रेलवे से मंजूरी के बाद अंतिम निर्णय
बेली ब्रिज के निर्माण को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि, इसके लिए जमीन अधिग्रहण की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. दरअसल, पुराने रेलवे पुल के फाउंडेशन का उपयोग होने से दोनों तरफ कनेक्टिंग पथ बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. जिसके कारण काम और तेजी से पूरा हो सकेगा. निर्माण के निर्णय को अंतिम रूप रेलवे से मंजूरी मिलने के बाद ही दी जायेगी. यह भी कहा जा रहा है कि, यह बेली ब्रिज किऊल और लखीसराय के लोगों के लिए वरदान साबित होगी. क्षेत्र का विकास भी हो सकेगा.
ऐसे तैयार होता है बेली ब्रिज…
ऐसे में बेली ब्रिज क्या होता है, यह बड़ा सवाल भी उठ रहा है. दरअसल, बेली ब्रिज के बनाने की प्रक्रिया तेज और आसान है. इसमें स्टील और लोहे के पैनल का उपयोग किया जाता है, जिसे साइट पर लाकर बोल्ट और नट से जोड़ दिया जाता है. इससे सबसे पहले मजबूत सपोर्ट तैयार किया जाता है, जिस पर पुल का ढांचा टिका रहेगा. जानकारी के मुताबिक, इसके बाद एक के बाद एक पैनल को जोड़ दिया जाता है, जिससे कि पुल का मेन प्रेम तैयार हो जाता है. फिर इस फ्रेम पर फर्श बिछाई दी जाती है. इसके बाद आखिर में रेलिंग और फुटपाथ लगाए जाते हैं. ऐसे में देखना होगा कि, सरकार क्या कुछ निर्णय लेती है.
Also Read: Bihar Flood Alert: बक्सर से कहलगांव तक गंगा नदी ले रही विकराल रूप, इन इलाकों में बढ़ा बाढ का खतरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










