Bihar News: ग्रीन, येलो और ब्लू जोन से खुलेंगे इतने ऑटो, नये साल के इस महीने में होगा आवंटन

Published by : Preeti Dayal Updated At : 28 Dec 2025 1:17 PM

विज्ञापन

ऑटो के जोन परमिट का आवंटन जनवरी में (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar News: पटना में ऑटो रिक्शा के जोन परमिट का आवंटन नये साल में हो सकेगा. दरअसल, आवेदन और आवंटन की प्रक्रिया में करीब एक महीने लगने का अनुमान लगाया जा रहा है. ऐसे में जनवरी के अंत तक आवंटन का काम शुरू हो सकता है.

विज्ञापन

Bihar News: पटना जिले में ऑटो रिक्शा के जोन परमिट का आवंटन जनवरी के अंत तक शुरू होगा. आवेदन और आवंटन की प्रक्रिया में लगभग एक महीने का समय लगेगा. अगले साल फरवरी या मार्च से नयी व्यवस्था को लागू किया जायेगा. वर्तमान में पटना जिले में डीटीओ की तरफ से ऑटो का परमिट शहरी और ग्रामीण आधार पर जारी किया गया है.

कहीं भी जा सकेंगे शहरी परमिट वाले ऑटो

जानकारी के मुताबिक, शहरी परमिट वाले ऑटो को शहर के किसी भी भाग में आने जाने का अधिकार है. लेकिन जोनल परमिट के आवंटन के लिए पूरे शहरी इलाके को तीन जोन में बांटा गया है. ऐसे में 22 हजार ऑटो को परमिट मिलेगा.

किस जोन से खुलेंगे कितने ऑटो?

ग्रीन जोन से 10299 ऑटो खुलेंगे. इनमें नाला रोड से पटना जंक्शन तक, बुद्ध स्मृति से खेमनीचक, गांधी मैदान और टाटा पार्क से पटना सिटी, टाटा पार्क से हनुमान नगर, गायघाट से राजेंद्र नगर स्टेशन और पटना सिटी, करबिगहिया हाजीपुर से हनुमान नगर और आईएसबीटी तक परिचालन होगा.

येलो जोन से 7632 ऑटो खुलेंगे. इनमें मल्टीलेवल पार्किंग से सगुना मोड़ और कुर्जी मोड़, रूपसपुर से दीघा, गांधी मैदान से दानापुर, बोरिंग रोड चौराहा, सगुना मोड़ और पटना जंक्शन, जीपीओ से दानापुर, आशियाना मोड़ से दीघा, दीघा पुल से सोनपुर और हाजीपुर तक परिचालन होगा.

ब्लू जोन से 4134 ऑटो खुलेंगे. इनमें जीपीओ से खगौल, अनीसाबाद गोलंबर से आइएसबीटी और करबिगहिया, फुलवारीशरीफ से जगदेवपथ, मीठापुर (गया लाइन गुमटी) से पुनपुन, अगमकुआं (शीतला मंदिर) से आईएसबीटी बैरिया तक परिचालन होगा.

पटना के डीएम ने क्या कहा?

इसे लेकर पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा, जोनल परमिट के आवंटन की तैयारी की जा रही है. परमिट आवंटन के बाद नयी व्यवस्था को लागू किया जायेगा. इस नई व्यवस्था से पटना में लोगों को सहूलियत मिल सकेगी.

Also Read: Bihar Ka Mausam: बिहार के इन 14 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया कोल्ड डे का अलर्ट, अगले 5 दिन तक ठंड का टॉर्चर

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन