ePaper

Bihar Rain Alert: बिहार के 15 जिलों में अगले 24 घंटे होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Updated at : 02 Jun 2025 2:42 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Rain Alert: बिहार के 15 जिलों में अगले 24 घंटे होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Bihar Rain Alert: बिहार के मौसम को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि 3 जून तक राज्य के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने खराब मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बिहार के 15 जिलों में तेज हवा चलने के साथ, वज्रपात और मेघगर्जन की चेतवानी जारी की है. मौसम विभाग ने बताया कि इन जिलों में 3 जून तक बारिश होने की संभावना है.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के वेस्ट और ईस्ट चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, आरा, पटना, बेगूसराय, भागलपुर, नवादा, जमुई और बांका जिले में बारिश हो सकती है. इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लोगों को वज्रपात और मेघगर्जन से सतर्क रहने को कहा है.

अन्य जिलों में कैसा रहेगा मौसम

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया समेत 21 जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम सामान्य रहने की बात कही है. इन जिलों को लेकर कोई चेतवानी जारी नहीं की गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इस महीने कैसा रहेगा मौसम का हाल

जून में बिहार के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की आशंका जताई गई है. अन्य क्षेत्रों में यह सामान्य से कम रह सकता है. इस महीने राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य रूप से 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान की बात करें तो 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रह सकता है. बिहार के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है. जून महीने में राज्य में औसत वर्षा लगभग 59.1 मिलीमीटर होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: जमीन मालिकों को मिली बड़ी राहत, अब ये 5 काम होंगे सिर्फ एक कॉल पर, 3 जून से होगा शुरू

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन