ePaper

बिहार में मौसम विभाग का डबल अलर्ट, 20 जिलों में बारिश और 18 जिलों में हीट वेव की चेतवानी

Updated at : 10 Jun 2025 3:31 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में मौसम विभाग का डबल अलर्ट, 20 जिलों में बारिश और 18 जिलों में हीट वेव की चेतवानी

Bihar Weather: बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में पटना मौसम विज्ञान केन्द्र ने बताया कि अगले 48 घंटे तक राज्य में मौसम का हाल खराब रहेगा. मौसम विभाग ने बिहार के सभी जिलों को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Weather: पटना मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक बिहार के कुछ जिलों में 11 और 12 जून को वज्रपात और आंधी का खतरा है. इन जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, शेखपुरा, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और खगड़िया शामिल हैं. इन सभी जिलों को मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ वज्रपात की भी संभावना है. ऐसे मौसम में लोगों को बिजली के खंभों और पेड़ों से दूर रहने, सुरक्षित स्थानों में रहने की सलाह दी गई है.

Imd alert

इन जिलों में भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, पटना, नालंदा, शेखपुरा, मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय, भागलपुर, बांका और जमुई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में गर्मी के साथ-साथ उमस लोगों के हेल्थ को खराब कर सकती है. हीट वेव की आशंका को लेकर मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की अपील की है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मौसम विभाग की अपील

मौसम विभाग का कहना है कि यह स्थिति मानसून पूर्व की सामान्य गतिविधियों का हिस्सा है. इसका प्रभाव व्यापक और गंभीर हो सकता है. इसलिए सभी नागरिकों से अपील की गई है कि मौसम बुलेटिन पर ध्यान दें और किसी भी चेतावनी को हल्के में न लें. अगले 24 से 48 घंटे बिहार के सभी जिलों के लिए संवेदनशील हैं और इस दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें.

इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: दाखिल- खारिज के लंबित मामलों पर डीएम का बड़ा निर्देश, कहा- इतने दिन के अंदर मामलों को निपटाएं

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन