Bihar Mausam Samachar: अगले मंगलवार तक बिहार के इन जिलों में होगी बारिश, IMD ने ठनका पर भी जारी किया येलो अलर्ट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 09 Sep 2025 2:13 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Mausam Samachar: बिहार को लेकर जारी किये मौसम पूर्वानुमान में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने बताया कि अगले मंगलवार यानी 16 सितंबर तक तेज हवा चलने के साथ यहां के सभी जिलों में बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Bihar Mausam Samachar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले मंगलवार तक बिहार के सभी जिलों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले सप्ताह में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलेगी और वज्रपात और मेघगर्जन की भी संभावना है.

Imd मौसम अलर्ट

बिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, कैमूर, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पटना, पूर्णिया, रोहतास, सहारसा, समस्तीपुर, सारण, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, वैशाली, पश्चिम चंपारण और अररिया जिले में अगले मंगलवार तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी संभावना है.

मौसम में बदलाव की वजह

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर एरिया के एक्टिव होने से बिहार में नमी तेजी से बढ़ रही है और मानसूनी बादल घने हो रहे हैं. इस वजह से बिहार में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है और कई जिलों में बारिश जैसे हालात बन रहे हैं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

Imd तात्कालिक चेतावनी

अगले 3 घंटे इन जिलों में बारिश का अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए बताया कि अगले 3 घंटे क दौरान वेस्ट चंपारण, ईस्ट चंपारण, सारण, मुजफ्फरपुर, जमुई और बांका जिले में बारिश हो सकती है. इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना है.

10 सितंबर को बिहार के अधिकतर इलाकों में बादल ढका रहेगा और कुछ हिस्सों में सुबह धूप का पहरा होगा. सुबह में कई जिलों में बारिश हो सकती है, जबकि दोपहर में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है. इस वजह से अधिकतम तापमान लगभग 33 °C और न्यूनतम करीब 27 °C रहेगा.

इसे भी पढ़ें: पुलवामा कनेक्शन पर कटिहार में NIA की ताबड़तोड़ रेड, इकबाल और मुतालिब गिरफ्तार, आतंकी कनेक्शन की आशंका

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन