Bihar Land Survey: बिहार में भू-राजस्व से जुड़ी सेवाएं होंगी पारदर्शी और आसान, जानिये मंत्री विजय सिन्हा ने क्या-क्या कहा

Author :Preeti Dayal
Published by :Preeti Dayal
Updated at :26 Nov 2025 12:27 PM
विज्ञापन
Bihar Land Survey services transparent and easy Minister Vijay Sinha statement

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Land Survey: 'बिहार में भू-राजस्व से जुड़ी सेवाओं को पारदर्शी, आसान और समयबद्ध बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी.' यह बात राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कही. यह भी कहा गया कि अंचल कार्यालयों में सीएससी के वीएलई की तैनाती से आम नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

Bihar Land Survey: बिहार में नई सरकार के बनने के बाद मंत्रियों ने अपना-अपना विभाग संभाल लिया है. ऐसे में उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सभी राजस्व से संबंधित सेवाओं को पारदर्शी, आसान और समयबद्ध बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. अंचल कार्यालयों में सीएससी के वीएलई की तैनाती से आम नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.

अपर मुख्य सचिव ने दी पूरी जानकारी

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से आयोजित सीएससी के वीएलई के पांचवें बैच के दो दिवसीय रेसिडेंशियल ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया था. इस दौरान अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने उनके काम के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा, ‘अंचल कार्यालयों से अपनी जमीन के संबंध में सही जानकारी, उचित मार्गदर्शन और भरोसेमंद ऑनलाइन सेवा मिलेगी. इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी और लोगों की जमीन संबंधित समस्याओं का समाधान समय से सुनिश्चित हो सकेगा.’

लोगों को मिल सकेगी सहूलियत

दरअसल, कई बार साइबर कैफे या फिर किसी निजी केंद्र से आवेदन भरवाते वक्त पूरी जानकारी नहीं होने या फिर गलत फोन नंबर के कारण सूचनाएं नहीं मिल पाती है. ऐसे में सरकार के इस कदम से लोगों को काफी सहूलियत मिल सकेगी. इस तरह से नई सरकार बनने के बाद तमाम विभागों से जुड़े कार्यों में तेजी ला गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था ये बड़ा आदेश

मालूम हो, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन की रजिस्ट्री में विक्रेता के नाम से जमाबंदी नियमावली पर पटना हाइकोर्ट के आदेश को खारिज कर दिया. सुप्रीम कोर्ट के इस नये आदेश के बाद जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए विक्रेता के नाम पर जमाबंदी या होल्डिंग नंबर की बाध्यता समाप्त हो गयी है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पंजीकरण अधिकारी को विक्रेता से स्वामित्व का प्रमाण मांगने का कोई अधिकार नहीं है, जिससे पूरी प्रक्रिया आसान और तेज हो गयी है.

Also Read: Bihar Weather Update: बिहार में अगले 4 दिन के लिये अलर्ट, पछुआ हवा से लुढ़केगा पारा, मौसम विभाग की चेतावनी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन