Bihar Ka Mausam: बिहार के इन 19 जिलों में होगी भयंकर बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 25 Sep 2025 7:44 AM
Rain Alert: चार से पांच दिनों तक कई राज्यों में बारिश के आसार
Bihar Ka Mausam: बिहार में मानसून अभी सक्रिय है. मौसम विभाग ने गुरुवार को 19 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर सिस्टम के असर से राज्य में अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रह सकती है. वहीं, नदियों का कटाव कई इलाकों में चिंता बढ़ा रहा है.
Bihar Ka Mausam: देश के ज्यादातर राज्यों से मानसून विदा लेने लगा है, लेकिन बिहार में इसका असर अभी बरकरार है. मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इन जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि शेष 19 जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है.

बंगाल की खाड़ी का लो प्रेशर बना कारण
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय लो प्रेशर एरिया बिहार के मौसम को प्रभावित कर रहा है. अगले 24 से 48 घंटे के दौरान राज्य में कई जगहों पर तेज बारिश हो सकती है. विभाग का अनुमान है कि पूरे नवरात्रि के दौरान बारिश का सिलसिला रुक-रुककर जारी रह सकता है.
गंडक और गंगा का कटाव जारी
बेतिया के सिसवा गांव में बुधवार को गंडक नदी का कटाव तेज हो गया. अब तक आधा दर्जन घर नदी में समा चुके हैं और पूरा गांव कटाव की चपेट में है. स्थिति बिगड़ते देख ग्रामीण सुरक्षित ठिकानों की तलाश में जुट गए हैं. वहीं, वैशाली जिले में गंगा का कटाव जारी है. देसरी और सहदेई क्षेत्र के गनियारी टोला में एक घर नदी में बह गया.
पिछले 24 घंटे का हाल
बीते 24 घंटों में नालंदा, बेतिया और लखीसराय जिलों में बारिश दर्ज की गई. इसके विपरीत राजधानी पटना में बुधवार को तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। मंगलवार को हुई झमाझम बारिश के बाद बुधवार को तापमान में हल्की गिरावट आई और यह 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
नया सिस्टम 25 सितंबर के आसपास
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 25 सितंबर तक बंगाल की खाड़ी में म्यांमार और बांग्लादेश तट के पास एक और लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है. यदि यह सिस्टम मजबूत होता है, तो बिहार के कई जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है. विभाग का अनुमान है कि 2 अक्टूबर तक बारिश की संभावना बनी रहेगी, उसके बाद धीरे-धीरे मौसम सामान्य हो जाएगा.
पटना में आज का मौसम
राजधानी पटना में आज मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना बेहद कम है. 25 सितंबर के बाद पटना समेत आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. फिलहाल राजधानी का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
Also Read: कांग्रेस का NDA पर सीधा हमला, CWC की बैठक में इन 5 मुद्दों पर खूब गरजे मल्लिकार्जुन खरगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










