ePaper

Bihar Rain Alert: बिहार में प्री-मानसून की दस्तक, इन 16 जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

Updated at : 08 Apr 2025 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
Rain Alert

Rain Alert, Symbolic Image

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. प्री-मानसून गतिविधियों की शुरुआत के साथ राज्य के कई जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवा का पूर्वानुमान जताया गया है. मौसम विभाग ने 8 से 11 अप्रैल तक के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है. मौसम विभाग ने राज्य में प्री-मानसून गतिविधियों की शुरुआत की पुष्टि की है. 8 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिसका असर बिहार के अधिकांश हिस्सों में दिखेगा. इस बदलाव को लेकर मौसम विभाग ने विशेष चेतावनी जारी की है.

तेज हवाएं, वज्रपात और बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, 7 से 11 अप्रैल के बीच बिहार में हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. राज्य में पूर्वी हवा का प्रवाह भी तेज हो गया है, जिससे वातावरण में नमी बढ़ रही है और यह बारिश के लिए अनुकूल स्थिति बना रहा है.

इन जिलों में अलर्ट

सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज. इनमें से कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है. वहीं दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में भी इसका प्रभाव दिख सकता है.

किसानों को सावधानी बरतने की सलाह

अचानक बदलते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने और अपनी फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी है. खेतों में खड़ी फसलों पर तेज हवा और ओलावृष्टि का असर पड़ सकता है. लोगों को इस दौरान बिजली गिरने से बचने के लिए सावधान रहने, पेड़ के नीचे खड़े न होने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की हिदायत दी गई है.

Also Read: पटना में फिल्मी स्टाइल में फेमस बिल्डर का अपहरण! 3 किडनैपर गिरफ्तार, करोड़ों की लेन-देन से जुड़ा है मामला

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन