बिहार में चिलचिलाती धूप ने बढ़ाई बेचैनी, 4 से 6 डिग्री तक पारा चढ़ने का पूर्वानुमान

बिहार में चिलचिलाती धूप का असर (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Ka Mausam: बिहार में पिछले तीन-चार दिनों तक मौसम सुहावना बना रहा. ऐसे में अब तपती गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ेगा. चिलचिलाती धूप से बेचैनी बढ़ेगी. लू चलने की संभावना भी जताई गई है. ऐसी स्थिति में लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.
Bihar Ka Mausam: बिहार में अब लोगों को चिलचिलाती धूप का असर झेलना पड़ सकता है. पिछले तीन-चार दिनों से हल्की बारिश और तेज हवा की वजह से मौसम सुहावना बना हुआ था. लेकिन अब कुछ दिनों तक मौसम पूरी तरह शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही लू चलने को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. खासकर दोपहर के वक्त लोगों से घर में ही रहने की अपील की गई है.
मौसम विभाग ने क्या जताई संभावना?
मौसम विभाग की माने तो, बिहार में अगले तीन से चार दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों के अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है. अगले दो से तीन दिनों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों के न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है.
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रविवार तक 32 से 38 डिग्री के बीच में दिन का तापमान रहेगा. जबकि राज्य के अधिकतर भागों में आसमान साफ रहेगा और तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है. बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जगहों पर हल्की बारिश हुई है.
लू चलने को लेकर भी अलर्ट जारी
मौसम विभाग की ओर से अगले कुछ दिनों के दौरान लू चलने की भी संभावना जताई गई है. विभाग की माने तो, राज्य के दक्षिण और मध्य हिस्से में लू का प्रकोप ज्यादा देखा जा सकता है. इसके साथ ही 16 अप्रैल तक मौसम में कुछ खास बदलाव होने की संभावना भी नहीं जताई गई है. पिछले 24 घंटे में मोतिहारी सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि किशनगंज में सबसे कम अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
लोगों से सतर्क रहने की अपील
बिहार में लू की संभावना को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है. दोपहर के वक्त बहुत जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी जा रही. खासकर बुजुर्गों और बच्चों को दोपहर 12 से 3 बजे तक घर में ही रहने की अपील की जा रही. इसके अलावा ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करने की अपील की गई है.
Also Read: बिहार MLC उपचुनाव: आरजेडी ने खेला बड़ा दांव, जानिए लालू-तेजस्वी ने किसे बनाया उम्मीदवार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




