Bihar Ka Mausam: बिहार में ‘हड्डी कंपा देने वाली’ पछुआ हवाओं का कहर, 8 डिग्री तक पहुंचा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 10 Dec 2025 7:34 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है. कई जिलों में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया है और पारा तेजी से नीचे गिर रहा है. पछुआ हवा के चलते ठिठुरन बढ़ गई है, जबकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और कड़ाके की ठंड की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. बुधवार की सुबह राज्य के पटना, गोपालगंज, बेतिया, बगहा, किशनगंज, बेगूसराय समेत 10 से अधिक जिलों में घने कोहरे की चादर बिछी रही. विजीबीलीटि कम होने के कारण लोगों को सुबह-सुबह काम पर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रह है. ठिठुरन के बीच ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव जलाकर खुद को गर्म रखने की कोशिश करते दिखे.

भागलपुर और औरंगाबाद में 8 डिग्री तक पहुंचा पारा

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, ठंड का यह दौर अभी 3 से 4 दिनों तक जारी रहेगा. कोहरा भी इसी अवधि में अपने चरम पर रहेगा. भागलपुर के सबौर और औरंगाबाद में न्यूनतम तापमान गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जो इस सीजन का सबसे कम पारा माना जा रहा है. सबौर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मधेपुरा, खगड़िया, नालंदा, पटना समेत कई जिलों में पिछले 24 घंटे घना कोहरा पसरा रहा.

पछुआ हवा के कारण बढ़ रही ठंड

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पछुआ हवा के कारण ठंड तेजी से बढ़ी है. हवा की दिशा बदलने और नमी के कारण सुबह घना कोहरा बन रहा है. खासकर पूर्वी और उत्तर बिहार के जिलों में मौसम अधिक कठोर महसूस किया जा रहा है. यहां सुबह और देर रात तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे जा रहा है.

पटना में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी पटना में अगले कुछ दिनों तक मौसम फिलहाल सामान्य रहने की संभावना है. 13 दिसंबर तक यहां न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. बुधवार की सुबह पटना में कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई, लेकिन थोड़ी देर बाद धूप निकलने से ठंड कुछ कम महसूस हुई. शाम ढलते ही ठंडी हवाओं ने फिर से दस्तक दे दी, जिससे रात में ठिठुरन बढ़ गई.

मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 19 दिसंबर के बाद ठंड का असर और तीखा हो सकता है. उत्तरी हवाओं की तीव्रता बढ़ने पर पारा और ज्यादा गिर सकता है और राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ने की पूरी संभावना है.

Also Read: पटना से दिल्ली सिर्फ 8 घंटे में, लग्जरी होटल जैसा आराम, 160 km/h पर भी नहीं छलकेगी चाय, जानें कब शुरू होगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन