Bihar Ka Mausam: बिहार के 6 जिलों में आंधी-तूफान के साथ भयंकर बारिश की चेतावनी, अगले 48 घंटे तक के लिए अलर्ट
Published by : Preeti Dayal Updated At : 04 Oct 2025 9:27 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Ka Mausam: बिहार के 6 जिलों पटना, अरवल, गया, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर और वैशाली में अगले 2 से 3 घंटे में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग की तरफ से अगले 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है.
Bihar Ka Mausam: (पटना, अजित) बिहार में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है और आसमान में काले बादलों का डेरा बना हुआ है. आईएमडी ने शनिवार को राज्य के कई जिलों के लिए आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है. विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे बिहार के लिए भारी साबित हो सकते हैं.
बिहार के 6 जिलों में अलर्ट
पटना, अरवल, गया, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर और वैशाली में अगले तीन घंटे के भीतर गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है. यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. पटना में सुबह से ही मौसम बदला हुआ है और बादलों का दबाव लगातार बढ़ रहा है.
उत्तर बिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तर बिहार के जिलों सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, खगड़िया और समस्तीपुर में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां गरज के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा बताया गया है. दरअसल, नेपाल की तराई से आ रही हवाएं और बंगाल की खाड़ी से उठी नमी आपस में टकरा रही हैं, जिससे अचानक तेज बारिश हो रही है
पश्चिम चंपारण और गंडक इलाके में खतरा
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और आस-पास के इलाकों में नदियों का जलस्तर पहले ही बढ़ा हुआ है. अब बारिश से जलभराव और बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो सकती है. मौसम विभाग ने खासकर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.
मध्य बिहार में उमस, शाम तक तेज बारिश
गया, जहानाबाद और नालंदा जिलों में सुबह के समय उमस बनी रही. लेकिन मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि देर शाम तक इन इलाकों में तेज बारिश और आंधी के हालात बन सकते हैं.
बिजली गिरने की संभावना
मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि आंधी-तूफान और बारिश के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े न हों. हर साल बिहार में बिजली गिरने से बड़ी संख्या में मौतें होती हैं, इसलिए सतर्कता जरूरी है.
किसानों के लिए बड़ी चुनौती
कृषि विभाग के मुताबिक तेज हवाओं और भारी बारिश से धान और सब्जियों की फसल को भारी नुकसान हो सकता है. किसानों को सलाह दी गई है कि वे खेतों से पानी की निकासी की व्यवस्था पहले से कर लें और फसल को ढकने के उपाय करें.
लोगों को दी गई सलाह
राज्य के अलग-अलग हिस्सों में सड़कों पर पानी भर जाने और पेड़ गिरने जैसी स्थिति बन सकती है. ऐसे में गैर-जरूरी यात्रा टालने और रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड या सड़क पर फंसे होने की स्थिति में सुरक्षित जगह पर रुकने की सलाह दी गई है.
अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट
मौसम विभाग का कहना है कि रविवार तक बिहार के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से भारी बारिश होती रहेगी. इसके बाद भी मौसम पूरी तरह साफ होने की संभावना नहीं है. अगले सप्ताह भी बीच-बीच में बारिश और आंधी का दौर जारी रहेगा.
Also Read: PM Modi Gift: बिहार के युवाओं से आज पीएम मोदी करेंगे बात, 62 हजार करोड़ की योजनाओं की होगी शुरुआत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










