बिहार में 20 से 22 तारीख तक बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश, ठनका और 40-50 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा
Published by : Preeti Dayal Updated At : 18 Mar 2026 1:41 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Ka Mausam: बिहार में 20 से 22 मार्च तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. मौसम विभाग की ओर से कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में तेज बारिश और 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है.
Bihar Ka Mausam: बिहार के अलग-अलग जिलों में अभी मौसम सामान्य बना हुआ है. लेकिन कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई. मौसम विभाग की माने तो, 20 मार्च से मौसम फिर करवट ले सकता है. 20 से 22 मार्च तक राज्य के अलग-अलग जिलों में बारिश, ठनका गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
20 मार्च को इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग की तरफ से बिहार के 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. उन जिलों में शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, जमुई और बांका जिला शामिल है. विभाग की ओर से मौसम बिगड़ने की संभावना को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.

21 और 22 मार्च को इन जिलों में येलो अलर्ट
इसके अलावा मौसम विभाग ने 21 मार्च को पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया है. किसी जिले में तेज तो किसी जिले में हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही ठनका गिरने की चेतावनी दी गई है. ऐसे में खासकर किसानों से सावधानी बरतने और खेतों में नहीं रहने की अपील की. जबकि 22 मार्च को सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, जमुई और बांका जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को नालंदा के राजगीर में सबसे ज्यादा 36.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. इसके अलावा डेहरी, औरंगाबाद, गया, सासाराम और पटना जैसे जिलों में भी पारा 35 डिग्री के पार पहुंच गया. बक्सर और अरवल में भी तेज धूप ने लोगों को परेशान किया. लेकिन रात के समय हल्की ठंडक बनी हुई है, जिससे तापमान में थोड़ा संतुलन देखने को मिल रहा है.
Also Read: इंदौर में ईवी चार्जिंग से भीषण आग, 8 की मौत, मृतकों में किशनगंज के एक ही परिवार के 6 लोग शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










