इंदौर में ईवी चार्जिंग से भीषण आग, 8 की मौत, मृतकों में किशनगंज के एक ही परिवार के 6 लोग शामिल

Updated:
विज्ञापन

किशनगंज में मृतक के घर के बाहर जमा लोग

Bihar News: इंदौर में ईवी चार्जिंग के दौरान भीषण आग लगी. इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई. इनमें 6 लोग किशनगंज जिले के एक ही परिवार के थे. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

Bihar News: इंदौर के बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वर कॉलोनी में घर के बाहर इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान भीषण आग लग गई. यह घटना बुधवार सुबह की है. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में किशनगंज के एक ही परिवार के 6 लोग शामिल हैं. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किंट से ही घर में आग लगी. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कैसे हुई पूरी घटना?

मिली जानकारी के अनुसार, इंदौर के बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार की सुबह करीब 4 बजे भीषण हादसा हो गया. एक इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग में लगा था, तभी उसमें शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई. देखते ही देखते आग ने तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया. इसमें 8 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

मृतकों और घायलों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान विजय सेठिया (65 वर्ष), छोटू सेठिया (22 वर्ष), सुमन (60 वर्ष), मनोज पुगलिया (65 वर्ष), सिमरन (30 वर्ष), राशि सेठिया (12 वर्ष), टीनू (35 वर्ष) और तनय (8 वर्ष) के रूप में हुई है. इसके साथ ही घायलों की पहचान सुनीता पुगलिया, सौरभ पुगलिया, सोमिल पुगलिया और हर्षित पुगलिया के रूप में हुई है.

घर में रखे सिलेंडर के फटने से मकान का एक हिस्सा ढहा

पुलिस के अनुसार, कार में लगी आग तेजी से घर तक फैल गई. घर के अंदर रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने के बाद सिलेंडर फटने लगे, जिससे पूरा इलाका दहल गया. धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया. आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की टीम को घटना की जानकारी दी गई. लेकिन हादसा इतना भयावह था कि अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला.

Also Read: JDU नेता ने तेजस्वी यादव को दिया ओपन चैलेंज, बोले- हिम्मत है तो अपने MLA फैसल रहमान को पार्टी से निकालें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन