Bihar Flood: जन सुराज के अध्यक्ष मनोज भारती ने बाढ़ को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- विभीषिका कम करने के लिए हमलोग…

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 03 Oct 2024 4:07 PM

विज्ञापन

Bihar Flood: जन सुराज के कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गये मनोज भारती की शिक्षा जमुई के सरकारी स्कूल से शुरू हुई थी. उसके बाद वह नेतरहाट गये. उन्होंने बिहार में आई बाढ़ को लेकर बयान दिया है.

विज्ञापन

Bihar Flood: जन सुराज पार्टी (Jan Suraaj Party) के नये कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भारती (Manoj Bharti) ने कहा कि उत्तर बिहार में बाढ़ की विभीषिका कम करने के लिए हमलोग विशेषज्ञों की सलाह ले रहे हैं. उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुये कहा कि बिहारी को बिहार से अलग नहीं कर सकते. अपने विदेश प्रवास की चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि वे विदेशी मेहमानों को अपने घर पर आमंत्रित कर खाने के दौरान सिलाव का खाजा देते थे. साथ ही उपहार में मधुबनी पेंटिंग और भागलपुरी सिल्क देते थे.

कौन हैं मनोज भारती (Who is Manoj Bharti)

जन सुराज के कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गये मनोज भारती की शिक्षा जमुई के सरकारी स्कूल से शुरू हुई थी. उसके बाद वह नेतरहाट गये. आइआइटी, कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और आइआइटी, दिल्ली से एमटेक किया. मंच पर पूर्व सांसद पवन कुमार वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व कुलपति केसी सिन्हा, वरीय अधिवक्ता वाइवी गिरि, पूर्व मंत्री मोनाजिर हसन एवं पूर्वएमएलसी रामबली सिंह भी थे. 18 देशों से जन सुराज के समर्थक भी आये थे.

पार्टी ऐलान करते वक्त क्या बोले प्रशांत किशोर

  • 28 देशों में रहने वाले बिहार के लोगों ने वहां रहने वाले अन्य लोगों को जन सुराज से जोड़ने का भरोसा जताया है.
  • पार्टी के संविधान में अध्यक्ष का कार्यकाल एक साल और लीडरशिप काउंसिल का दो साल होगा.
  • इस पार्टी में उम्मीदवारों का चयन जनता के माध्यम से होगा, जैसा कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए किया गया.
  • हर विधानसभा क्षेत्र में मार्च से पहले उम्मीदवारी चाहने वालों का नाम प्रकाशित होगा.
  • मार्च से नवंबर तक उम्मीदवारी पर जनता की मुहर लगेगी.
  • चुने गये उम्मीदवार को चुनाव लड़ाने की जिम्मेदारी जन सुराज की होगी.
  • राइट टू रिकॉल अपनाया जा रहा है. इससे जन सुराज के संस्थापक सदस्यों का विश्वास खोने पर चयनित उम्मीदवार को इस्तीफा देना होगा.
  • दल के आधिकारिक झंडे की मंजूरी के लिए गांधी और अंबेडकर का चित्र लगे झंडे का प्रस्ताव चुनाव आयोग को देंगे.
  • प्रशांत किशोर अपनी पदयात्रा करते रहेंगे, पार्टी का नेता नहीं होंगे.

इसे भी पढ़ें : Patna News: अगर जेल नहीं जाना चाहते तो… मुंबई पुलिस का अधिकारी बन कर ली 86 हजार रुपये की ठगी

Patna Metro : पटना के मलाही पकड़ी से होगी मेट्रो की शुरुआत, रास्ते में होंगे 26 स्टेशन, इस दिन दौड़ेगी पहली मेट्रो

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन