Bihar Economic Survey: 2041 तक बिहार में हर 10 में से 6 शख्स के पास होगा काम, प्रयासों का दिखने लगा असर

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 02 Mar 2025 2:31 PM

विज्ञापन

बिहार सीएम नीतीश कुमार

Bihar Economic Survey: बिहार में कामकाजी लोगों की संख्या में 15 प्रतिशत का लाभ होगा. कामकाजी लोगों का प्रतिशत 43.2% से बढ़कर 58,3% हो जायेगा, इसके अलावा 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों की आबादी में भी करीब चार प्रतिशत की वृद्धि होगी जो 7.4% से बढ़कर 11.6% हो जायेगी.

विज्ञापन

Bihar Economic Survey: बिहार की जनसंख्या में अब बड़ा परिवर्तन दिखने लगा है. लोक कल्याणकारी योजनाओं और आर्थिक विकास का प्रभाव अब यहां की आबादी पर दिखने लगा है. राज्य की जनसंख्या में विकास तो हो रहा है, साथ ही इनकी आयु संरचना में भी बदलाव दिखने लगा है. यह अनुमान है कि आगामी 16 वर्षों (वर्ष 2041 तक) के दौरान राज्य की आबादी में कामकाजी आयु वर्ग के लोगों की संख्या सर्वाधिक होगी. 2041 तक राज्य का हर 10 में से छठा व्यक्ति कामकाजी आयु वर्ग में शामिल हो जायेगा.

सम्राट चौधरी ने जारी किये आंकड़े

2011 की जनगणना के अनुसार बिहार की सिर्फ 43.2% आबादी ही कामकाजी आयु वर्ग में शामिल थी. अब यह बढ़कर 58.3% हो जायेगी. विधानसभा में वित्त मंत्री सम्राट चौधरी द्वारा रखे गये आर्थिक सर्वेक्षण में बिहार के आयु संरचना के आंकड़े दिये गये हैं. इसमें जनसंख्या को तीन वर्गों यानी कामकाजी, किशोर और बुजुर्गों के आयु वर्ग में बांटा गया है. किशोरों की आयु शून्य से 19 वर्ष के अंदर है. कामकाजी आयु वर्ग के लोगों को 20-59 वर्ष के बीच रखा गया है. 60 वर्ष से अधिक की आयु वर्ग के लोग भी शामिल है.

आबादी कितनी बढ़ेगी

सर्वेक्षण में बताया गया है कि वर्ष 2021 में राज्य की आबादी 12.30 करोड़ थी, जो वर्ष 2031 तक बढ़कर 13.95 करोड़ हो जायेगी, राज्य की जनसंख्या वर्ष 2041 तक 15.34 करोड़ होगी. वर्ष 2041 तक राज्य की जनसंख्या की वार्षिक वृद्धि 1.34% से घटकर सिर्फ एक प्रतिशत पर आ जायेगी, जनसंख्या की वार्षिक वृद्धि में आयी कमी का असर पूरी जनसंख्या पर दिखेगा, इसी का नतीजा होगा कि किशोरों की आबादी जो वर्ष 2011 में 43.2% थी उसमें वर्ष 2041 तक गिरावट होकर 30.1% तक आ जायेगी. बुजुर्गों की आबादी कामकाजी आबादी पर बोझ होगी और इस उम्र के लोगों को सामाजिक समर्थन की आवश्यकता होगी.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी :Mughal Harem Stories :  मुगल हरम की औरतों ने मौत की परवाह किए बिना रात के अंधेरे में प्रेम को दिया अंजाम

Magadha Empire : सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन