इस साल बिहार दिवस पर कौन-कौन से होंगे कार्यक्रम? डिटेल में जानिए
Published by : Preeti Dayal Updated At : 18 Mar 2026 2:48 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Diwas 2026: 22 मार्च को पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस के मौके पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम को लेकर तैयारी अभी से ही शुरू कर दी गई है. शिक्षा विभाग के सचिव दिनेश कुमार ने तैयारियों को लेकर कई आदेश भी जारी किए.
Bihar Diwas 2026: 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाएगा. इस मौके पर पटना के गांधी मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस साल बिहार दिवस 2026 का थीम उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार निर्धारित किया गया है. 22 मार्च को गांधी मैदान के मुख्य मंच पर बॉलीवुड गायिका सोना महापात्रा अपनी प्रस्तुति देंगी. जबकि श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में पंडित जगत नारायण पाठक की ओर से ध्रुपद गायन प्रस्तुत किया जायेगा.
ये सभी कार्यक्रम होंगे आयोजित
इसके अलावा ओडिसी नृत्य के साथ रमिंदर खुराना और प्राची पल्लवी साहू की ओर से समकालीन नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा. रविन्द्र भवन में कमलेश कुमार सिंह द्वारा लोकगीत और भिखारी ठाकुर की कालजयी रचना ‘गबरधिचोर’ की नाट्य प्रस्तुति होगी. 23 मार्च को भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस दिन गांधी मैदान के मुख्य मंच पर पार्श्व गायक शान अपनी प्रस्तुति देंगे.
एसके मेमोरियल हॉल में भी होगा आयोजन
साथ ही श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में सुदीपा घोष द्वारा ‘बुद्धचरित’ पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी. जबकि रविन्द्र भवन में सुरेंद्र शर्मा और उनकी टीम द्वारा हास्य कवि सम्मेलन और नाटक ‘वैजयंती’ का मंचन किया जाएगा. 24 मार्च को गांधी मैदान के मुख्य मंच पर पार्श्व गायक पापोन प्रस्तुति देंगे. गांधी मैदान में सांस्कृतिक पवेलियन में हर रोज सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और नुक्कड़ नाटक का मंचन किया जाएगा.
शिक्षा विभाग के सचिव ने दिया था आदेश
जानकारी के मुताबिक, शिक्षा विभाग के सचिव दिनेश कुमार ने पटना स्थित गांधी मैदान बिहार दिवस 2026 की तैयारियों का मंगलवार को ही निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौजूद सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि सभी तैयारियां समय-सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि आयोजन भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप में संपन्न हो सकें.
Also Read: बिहार में 20 से 22 तारीख तक बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश, ठनका और 40-50 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










