ePaper

Bihar DElEd Admissions: बिहार डीएलएड के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ी, अब 5 मई तक कर सकेंगे आवेदन

Updated at : 02 May 2022 1:01 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar DElEd Admissions: बिहार डीएलएड के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ी, अब 5 मई तक कर सकेंगे आवेदन

बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने बिहार डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) के लिए अनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन फीस जमा करने की आखरी तिथी को अब बढ़ा दिया है.

विज्ञापन

बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने बिहार डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) के लिए अनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन फीस जमा करने की आखरी तिथी को अब बढ़ दिया है. पहले आवेदन और आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 मई 2022 थी, जिसे बढ़ा कर अब 5 मई 2022 कर दिया गया है. जिससे रजिस्ट्रेशन के साथ आवेदन शुल्क जमा करने के लिए अभियार्थियों को और वक्त मिल गया है. वहीं ऑनलाइन भरे गए रजिस्ट्रेशन फॉर्म के आधार पर समिति द्वारा जारी डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि का सुधार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 6 मई तक किया जा सकता है.

बिहार डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) कोर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के आधार पर बोर्ड डमी एडमिट कार्ड जारी करेगा. ये एडमिट कार्ड secondary.biharboardonline.com पर जारी किया जाएगा. अगर इनमें किसी प्रकार की कोई गलती या त्रुटि हो तो छात्र 02 से 06 मई के बीच इसका सुधार करवा सकते हैं. उसके बाद बिहार डीएलएड कोर्स के लिए उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया शुरू की जायेगी. फिर उनकी सूची जारी की जायेगी.

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • 1. बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं.

  • 2. होमपेज पर ‘पंजीकरण’ के लिंक पर क्लिक करें.

  • 3. स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा.

  • 4. ‘डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (फेस टू फेस)’ सेक्शन के तहत ‘व्यू/डाउनलोड रजिस्ट्रेशन फॉर्म’ के लिंक पर क्लिक करें.

  • 5. रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड करें.

  • 6. रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लें.

  • 7. फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण को अच्छे से भरें.

  • 8. रजिस्ट्रेशन शुल्क के साथ संबंधित स्कूल में जमा करें.

Also Read: बिहार के सबसे बड़े इस्कॉन मंदिर में कल होगी प्राण प्रतिष्ठा, 100 करोड़ की लागत से 12 वर्ष में हुआ तैयार
हेल्पलाइन नंबर 

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया या फीस के भुगतान के संबंध में किसी भी मदद के लिए अभियार्थी स्कूल बोर्ड से 0612-2232074, 2232257 और 2232239 पर संपर्क कर सकते हैं. विस्तृत जानकारी के लिए अभियार्थी बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड द्वारा जारी की गई आधिकारिक नोटिफिकेशन वेबसाईट पर जा कर चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन