पटना में पुलिस ने किया शराब तस्करों का भंडाफोड़, चार आरोपी हुए गिरफ्तार
Published by : Anshuman Parashar Updated At : 06 Aug 2024 6:12 PM
Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना के जक्कनपुरा थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है. एक मकान से शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.
Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना के जक्कनपुरा थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है. एक मकान से शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने करीब 4265 विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुई है. चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
लगभग पांच लाख रुपए की शराब बरामद
पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पास पुलिस ने शराब तस्करों का भंडाफोड़ किया है. एक घर से पुलिस ने चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है साथ ही 4265 विदेशी शराब की बोतलें भी बरामद हुई है. पुलिस को छापेमारी के दौरान करीब 1लाख 22हजार 900रुपए नकद पैसे मिले हैं. 4265 विदेशी शराब की कीमत लगभग 5 लाख रुपए है.
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी
पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी एक घर में तस्करों द्वारा शराब छिपा कर रखा गया है. सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने नरेश सिंह गली में छापेमारी की. जिसमें पुलिस ने अलग अलग ब्रांड की 4265 विदेशी शराब की बोतल के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है.
ये भी पढ़े : बिहार के 175 स्कूलों के प्राचार्यों को शिक्षा विभाग ने दी चेतावनी, नहीं किया ये कार्य तो होगी कार्रवाई
पुलिस को एक और आरोपी के तलाश में
तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद जब पुलिस ने पूछताछ की तो मुख्य तस्कर सागर कुमार ने बताया कि ट्रेन और कार के जरिए उत्तर प्रदेश से शराब की तस्करी करते थे. शराब रखने के लिए किराए पर कमरा लिया था. उसी कमरे से डिलीवरी की जाती थी. पूछताछ में एक और आरोपी का नाम सामने आया है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










