ePaper

Crime News: पटना में अपराधियों ने बिल्डर को दिनदहाड़े भूना, पुलिस की जांच में सामने आयी ये बात

Updated at : 10 Apr 2024 1:38 PM (IST)
विज्ञापन
Crime News

अपराधियों ने पटना में एक बिल्डर की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है. लेकिन अभी तक इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है

विज्ञापन

Crime News राजधानी पटना में अपराधियों ने एक बिल्डर को गोली मारकर हत्या कर दी. बिल्डर की पहचान उदय के रुप में हुई है. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है. लेकिन, अभी तक इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि बुद्धा कालोनी क्षेत्र के पटना बांस घाट स्थित कली मंदिर के पास उदय नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना स्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है.

टेंडर को लेकर था विवाद

सूत्रों के अनुसार चैती छठ में बांस घाट व्यवस्था के लिए जारी होने वाले टेंडर के विवाद को लेकर उदय की हत्या हुई है. पुलिस का कहना है कि घाट का टेंडर उदय को मिला था. इसको लेकर कुछ लोगों से उसकी रंजिश हो गई थी. संभवत: इसी कारण उसकी हत्या हुई है. पुलिस का कहना है कि उदय पर पहल से दो मामले भी दर्ज हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इसके बाद ही यह बताया जा सकता है कि उदय की क्यों हत्या हुई.

अपराधियों ने रविवार को युवक को मारी थी गोली

बताते चलें कि रविवार की चार-पांच की संख्या में आए बदमाशो ने पटना सिटी में फ्लैट खुलवा कर एक छात्र की गोली मार दिया था. इसके बाद सभी हथियार लहराते फरार हो गये. यह घटना अगमकुंआ थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड स्थित फार्मास्यूटिकल्स कॉलोनी की थी. पुलिस अभी तक इस मामले में भी किसी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है.

ये भी पढ़ें..

Crime News: अपराधियों ने पटना में युवक को मारी गोली, पुलिस की जांच में सामने आयी ये बात…

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन