Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग में शादीशुदा युवती की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी फरार, बहन ने बताई पूरी घटना

Published by : Preeti Dayal Updated At : 17 Nov 2025 3:06 PM

विज्ञापन

घटना से जुड़ी तस्वीर

Bihar Crime News: बांका जिले में प्रेम-प्रसंग में शादीशुदा युवती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात इस घटना को अंजाम दिया गया. सुबह शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने शोर मचाया. फिलहाल, पुलिस पूरी घटना की छानबीन में जुटी है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार के बांका जिले में 25 साल की शादीशुदा युवती की प्रेम प्रसंग में हत्या कर दी गई. घटना बाराहाट थाना इलाके के तुरडीह गांव की है. रविवार की रात युवती की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई. युवती का शव गांव के पास समदा बहियार से पुलिस ने सोमवार को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. घटना के बाद हत्या का आरोपी विजय मंडल का बेटा छोटू कुमार मंडल फरार बताया जा रहा है. आरोपी के घर में ताला बंद है.

युवती की छोटी बहन ने क्या बताया?

घटना को लेकर युवती की छोटी बहन ने बताया, उसकी बड़ी बहन का आरोपी के साथ पिछले 4 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. घटना की रात वह बहन से मिलने आया था. उसकी बहन को खेत की तरफ ही बुलाया था. छोटी बहन ने बताया कि कुछ दूर तक वह भी बहन को पहुंचाने गई थी. देर होने पर वह घर चली आ गई. रात 3 बजे तक उसकी बहन घर नहीं लौटी थी. इसके बाद उसे नींद आ गई. सुबह हुई तो उसे बहन की हत्या की जानकारी मिली.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह में जब कुछ ग्रामीण खेत की ओर गए तो युवती की खून से लथपथ लाश धान के कटे हुए खेत में देखकर शोर मचाना शुरू किया. युवती के गले में धारदार हथियार से बने जख्म के निशान थे. घटना की जानकारी युवती के पति के साथ-साथ अन्य परिजनों को दी गई. मां रेखा देवी, पिता गुज्जर दास, ससुर शुक्र दास के साथ अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए. इस बीच बौसी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रजीत बैठा के साथ-साथ बाराहाट थानाध्यक्ष महेश गुप्ता और भारी संख्या में पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंची.

एफएसएल की टीम ने की जांच

पुलिस ने सबसे पहले घटनास्थल के पास पहुंचकर उस एरिया को सील कर दिया और एफएसएल टीम को इसकी जानकारी दी. करीब डेढ़ घंटे के बाद भागलपुर से पहुंची एफएसएल टीम ने बारीकी से शव के साथ-साथ घटनास्थल का मुआयना कर खून के सैंपल जांच के लिए ले गई. घटनास्थल के पास से पुलिस ने घड़ी के अलावा दो शॉल और अन्य चीज बरामद की है. एफएसएल टीम की मौजूदगी में महिला पुलिस पदाधिकारी ने अंदरुनी जांच भी की. आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले महिला के साथ शारीरिक संबंध भी बनाये गये हो.

क्या कहते हैं पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी?

इस संबंध में पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया गला रेतकर हत्या की बात सामने आ रही है. एफएसएल की टीम मामले की जांच कर रही है. जल्द ही पूरा मामला सामने आ जाएगा. उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं.

(बौसी से संजीव पाठक की रिपोर्ट)

Also Read: Bihar News: पत्नी को भगा ले गया युवक, पीड़ित पति ने चाकू गोदकर आरोपित के चाचा को मार डाला

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन