Bihar Crime: पावन नगरी गयाजी में 6 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, 15 वर्ष के दो लड़कों पर आरोप

Published by : Preeti Dayal Updated At : 23 Jun 2025 11:18 AM

विज्ञापन

Physical assault

Bihar Crime: बिहार के गयाजी में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. हैरान करने वाली बात यह है कि, इसका आरोप 15 वर्ष के दो लड़कों पर लगाया गया. दोनों आरोपियों की पहचान हो चुकी है. जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई.

विज्ञापन

Bihar Crime: गयाजी को बिहार की पावन नगरी मानी जाती है. इस बीच इसी पावन नगरी से शर्मनाक घटना सामने आई है. जहां 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. इस मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि, घटना का आरोप गांव के ही 15 वर्ष के दो नाबालिग लड़कों पर लगा है. इस घटना को घर से 300 मीटर की दूरी पर अंजाम दिया गया. पूरा मामला जिले के नक्सल प्रभावित ब्लॉक बांके बाजार के लटुआ थाना क्षेत्र की है. इधर, आरोपियों की पहचान कर ली गई है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

जानिए पूरी घटना

यह घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, बच्ची घर के बाहर खेल रही थी और उसकी मां घर में थी. इसी दौरान दो नाबालिग लड़के पहुंचे और बच्ची को डरा-धमकाकर अपने साथ ले गई. इस दौरान बच्ची को दोनों लड़कों ने सरकारी स्कूल की पुरानी बिल्डिंग के पास ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून निकलने लगा, जिसके बाद दोनों लड़के बच्ची को वहीं छोड़कर भाग निकले. जिसके बाद बच्ची की रोने की आवाज कुछ अन्य बच्चों ने सुनी और उसके परिजनों को जानकारी दी. जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे.

मामले को लेकर शिकायत कराई दर्ज

इस दौरान परिजनों ने बच्ची को स्थानीय सरकारी अस्पताल में ले जाकर जांच कराई. लेकिन, यहां से डॉक्टर ने बच्ची को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. दूसरी तरफ परिजनों ने घटना को लेकर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई. पुलिस की माने तो, दोनों नाबालिग आरोपियों की पहचान हो गई है. बच्ची को इलाज के लिए भेजा गया है. मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए महिला थाने को जानकारी दे दी गई है. इस तरह से यह मामला सामने आने के बाद कई तरह की बातें घटना को लेकर कही जा रही है.

Also Read: Bihar Crime: पटना में जमीन कारोबारी की हत्या, सुनसान रास्ते पर गले के नीचे मारी गोली

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन