‘चुनाव के समय कई बहुरूपिए आ जाते हैं, बिहार से उनका लेना-देना नहीं’, बांकीपुर में CM सम्राट का PK पर निशाना

Updated:
विज्ञापन

नामांकन सभा में सीएम सम्राट समेत एनडीए के कई दिग्गज नेता हुए शामिल

Bankipur Bypoll: बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी ने शक्ति प्रदर्शन के साथ चुनावी अभियान तेज कर दिया है. उम्मीदवार अभिषेक कुमार के नामांकन में पहुंचे CM सम्राट चौधरी ने बिना नाम लिए प्रशांत किशोर पर निशाना साधा और मतदाताओं से ‘बहुरूपियों’ से सावधान रहने की अपील की.

विज्ञापन

Bankipur Bypoll: पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार बंटी ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया. नामांकन के बाद स्काउट एंड गाइड मैदान में NDA की नामांकन सभा आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत गठबंधन के कई बड़े नेता शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

NDA नेताओं ने दिखाई एकजुटता

नामांकन सभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी, उपेंद्र कुशवाहा, विजय कुमार सिन्हा सहित NDA के कई नेता मौजूद रहे. सभा के दौरान नेताओं ने अभिषेक कुमार के समर्थन में वोट की अपील की और बांकीपुर सीट पर जीत का दावा किया.

CM सम्राट का PK पर हमला

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिना नाम लिए प्रशांत किशोर पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कई ऐसे लोग मैदान में आ जाते हैं, जिनका बिहार और बिहार की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं होता.

उन्होंने मतदाताओं से ऐसे "बहुरूपियों" से सावधान रहने की अपील की. सीएम ने कहा कि बांकीपुर में एक पार्टी का कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है और कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जा रहा है.

सम्राट चौधरी ने कहा कि कुछ लोग यहां वोट मांगने आएंगे, लेकिन उनका बिहार से कोई जुड़ाव नहीं है.

‘202 सीटों की तरह बांकीपुर में भी जीत होगी’

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह NDA ने बिहार में 202 सीटों पर जीत दर्ज की थी, उसी तरह बांकीपुर में भी जीत हासिल की जाएगी. उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि NDA ने बिहार के विकास के लिए लगातार काम किया है. घर-घर बिजली पहुंचाने से लेकर जनता को सुविधाएं देने तक कई योजनाओं पर काम हुआ है.

सीएम ने कहा कि सरकार ने 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का फैसला किया है और इसका लाभ सभी को मिल रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कौन हैं BJP उम्मीदवार अभिषेक कुमार बंटी?

बीजेपी ने बांकीपुर सीट से अभिषेक कुमार बंटी को उम्मीदवार बनाया है. वह बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं.

अभिषेक कुमार कायस्थ समाज से आते हैं और उन्हें पूर्व विधायक नितिन नवीन का करीबी माना जाता है. पार्टी को उम्मीद है कि नितिन नवीन के मजबूत जनाधार और संगठन के दम पर वह सीट बरकरार रखने में सफल होगी.

बांकीपुर में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

बांकीपुर उपचुनाव में इस बार मुकाबला दिलचस्प हो गया है. बीजेपी जहां अपनी परंपरागत सीट बचाने की कोशिश में है, वहीं विपक्षी दल और नए राजनीतिक चेहरे इस सीट पर सेंध लगाने की तैयारी में हैं. अब देखने वाली बात होगी कि बांकीपुर की जनता इस बार किसके पक्ष में फैसला सुनाती है.

Also Read: बीजेपी के गढ़ में PK ने ऐसे बिछाया चुनावी चक्रव्यूह, सिर्फ समीकरण नहीं, जीत के लिए ये 4 दांव भी आजमा रहे हैं प्रशांत किशोर

Also Read: ‘सच बोलने वालों के लिए RJD में जगह नहीं’, अपनी ही पार्टी पर भड़कीं लालू की बेटी रोहिणी आचार्य, इन नेताओं पर साधा निशाना



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन