PM Modi Birthday: 74 साल के हुए पीएम मोदी, सीएम नीतीश ने दी बधाई, BJP का सेवा पखवाड़ा आज से

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 17 Sep 2024 10:45 AM

विज्ञापन

PM Modi Birthday: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम नरेन्द्र मोदी को उनके 74वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन

PM Modi Birthday: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 74 साल के हो गए हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 74वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. नीतीश कुमार ने देर रात्रि सोशल मीडिया मंच X पर लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है.” राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बल पर असाधारण नेतृत्व प्रदान किया है तथा देश की समृद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि की है. मेरी कामना है कि आपके द्वारा राष्ट्र प्रथम की भावना से किए जा रहे अभिनव प्रयासों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त हो. मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप दीर्घायु हों तथा सदैव स्वस्थ और सानंद रहें.’

अमित शाह, योगी आदित्यनाथ समेत इन बड़े नेताओं ने भी किया बर्थडे विश

देश के गृहमंत्री अमित शाह ने ताबड़तोड़ ट्वीट के जरिए पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा, “अपने अथक परिश्रम, साधना व दूरदर्शिता से देशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले और भारत का गौरव बढ़ाकर विश्व में नई प्रतिष्ठा दिलाने वाले जनप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ. ईश्वर से आपके स्वस्थ व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ. मोदी जी ने अपने दशकों लंबे सार्वजानिक जीवन में राष्ट्र के लिए त्याग व समर्पण के नए मानदंड स्थापित किये हैं. देश में लंबे समय के बाद राष्ट्रप्रथम के विचार को पुनर्स्थापित करने का काम मोदी जी ने किया. संगठन से लेकर सरकार के सर्वोच्च शिखर तक की उनकी यात्रा में जनकल्याण व समाज के हर आयु-वर्ग की चिंता सर्वोपरि रही है. नरेंद्र मोदी ने देश के जरूरतमंदों को न सिर्फ सशक्त बनाया, बल्कि ‘विकसित भारत’ के निर्माण के संकल्प से पूरे देश को जोड़ने का काम किया. ऐसे दूरदर्शी राजनेता के मार्गदर्शन में देशहित के कार्यों में सहभागी बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है.”

उन्होंने आगे लिखा, ‘पीएम मोदी ने ‘नए भारत’ के विजन के साथ विरासत से लेकर विज्ञान तक को जोड़ा है। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति व जनकल्याण के संकल्प से अनेक असंभव से लगने वाले कार्यों को संभव बनाकर गरीब कल्याण के नए कीर्तिमान रचे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में देश को एक ऐसे निर्णायक नेता मिले हैं, जिन्होंने देश की सुरक्षा से लेकर वंचितों के जीवन में बदलाव लाकर उन्हें मुख्यधारा में लाने के काम किये. देशवासियों का आत्मगौरव बढ़ाने के साथ-साथ उनके नेतृत्व में भारत के प्रति वैश्विक दृष्टिकोण भी बदला है. समुद्र की गहराई से लेकर अंतरिक्ष की ऊँचाई तक देश का मान बढ़ाने वाले मोदी जी दुनिया भर में शांति, करुणा व संवेदना की प्रेरणा हैं.”

योगी आदित्यनाथ ने बताया अमृतकाल का सारथी

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “140 करोड़ देशवासियों के जीवन को सुखमय बनाने के लिए अविराम साधनारत, विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्न दृष्टा, हम सभी के मार्गदर्शक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई। नेशन फर्स्ट की पावन भावना से ओतप्रोत, अंत्योदय के प्रण और ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य की सिद्धि को समर्पित आपके जीवन का हर क्षण हमारे लिए प्रेरणा है। आपके अभिभावकत्व में वंचित को वरीयता प्राप्त हुई है। देश आज दुनिया का ग्रोथ इंजन बनने की दिशा में गतिशील है। हमारा लोकतंत्र दिनानुदिन मजबूत हो रहा है। आप सच्चे अर्थों में भारत के ‘अमृतकाल के सारथी’ हैं।”

गिरिराज ने पीएम मोदी को बताया मां भारती के तपस्वी, ओजस्वी और यशस्वी सपूत

मोदी कैबिनेट में मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने लिखा, “मां भारती के तपस्वी, ओजस्वी और यशस्वी सपूत, नव भारत के प्रणेता, हमारे मार्गदर्शक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। आपकी दूरदर्शी सोच और अडिग नेतृत्व से आज भारत एक विश्वशक्ति के रूप में उभर रहा है। आपने हर भारतीय के दिल में यह अटूट विश्वास जगाया है, कि 21वीं सदी भारत की सदी है, और हमें असंभव को संभव करने का हौसला दिया है। आप दीर्घायु हो, और आपका नेतृत्व हमें निरंतर प्रेरित करता रहे।”

सेवा पखवाड़ा शुरू

बीजेपी आज 17 सितंबर से 02 अक्तूबर गांधी जयंती तक लगातार सेवा पखवारा के रूप में मनायेगी. इसके तहत प्रदेश, जिला और मंडल के नेताओं द्वारा नगर, गांव, चौपालों, सार्वजनिक स्थानों पर सेवा कार्य किया जाएगा. फिर 19 से 22 सितंबर तक विद्यालयों, अस्पतालों में स्चच्छता अभियान चलेगा. उसके बाद 22 सितंबर को पेरिस पैरालंपिक के प्रतिभागियों का सम्मान और दिव्यांगजनों के बीच उपकरण बांटे जाएंगे. आयुष्मान भारत योजना का चिकित्सा शिविर 23 सितंबर को लगेगा, कार्यकर्त्ता हर बूथ पर एक पेड़ मां के नाम से अभियान चलाएंगे.

इसे भी पढ़ें: पटना-टाटानगर वंदे भारत कल से शुरू, जानिए एग्जीक्यूटिव क्लास और CC का किराया

26 जिलों के अमीनों को कैथी लिपि का मिलेगा प्रशिक्षण, इस जिले में लगेगी पहली कक्षा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन