Bihar By Election : दोपहर 1 बजे तक 34 फीसदी मतदान, इमामगंज आगे, तरारी सुस्त
Published by : Ashish Jha Updated At : 13 Nov 2024 2:29 PM
Bihar By Election : इमामगंज सीट पर 1 बजे तक सर्वाधिक 38.17 प्रतिशत वोट गिर चुके हैं. वहीं, बेलागंज में 35.51 प्रतिशत मतदान हुआ है. हालांकि, तरारी में मतदान की रफ्तार काफी धीमी है.
Bihar By Election: पटना. बिहार की तरारी (भोजपुर), रामगढ़ (कैमूर) और गया जिले की इमामगंज एवं बेलागंज सीट के विधानसभा उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक 34 फीसदी से ऊपर मतदान हो चुका है. इमामगंज सीट पर 1 बजे तक सर्वाधिक 38.17 प्रतिशत वोट गिर चुके हैं. वहीं, बेलागंज में 35.51 प्रतिशत मतदान हुआ है. हालांकि, तरारी में मतदान की रफ्तार काफी धीमी है. दोपहर एक बजे तक यहां सिर्फ 30.9 फीसदी वोट ही पड़े हैं.
तरारी में दो पक्षों में झड़प
तरारी के धर्मपुरा में वोटिंग को लेकर दो पक्षों में झड़प में तीन-चार लोग घायल हुए हैं. घटना बिहटा पंचायत के धर्मपुरा गांव की है. झड़प के दौरान एक शख्स का सिर फट गया, जबकि दूसरे पक्ष के दो-तीन लोगों के घायल होने की सूचना है. मौके पर पीरो एएसपी केके सिंह पहुंचे. स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. पुलिस का दावा है कि हालात काबू में कर लिया गया है. एसपी का कहना है कि झड़प बूथ पर नहीं बल्कि गांव में हुई है.
वोटरों में नाराजगी
इमामगंज विधानसभा के भोखा में पुल नहीं बनाए जाने पर कुछ लोगों ने मतदान का बहिष्कार करने का काम किया. डुमरिया प्रखंड की भोकहा पंचायत के पननवां टांड़, सिवनडीह के ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा देते हुए वोट का बहिष्कार किया है. उपचुनाव को लेकर आयोग ने काफी तैयारी की है. दस हजार से ऊपर सुरक्षा बलों की तैनाती हुई है. सभी सीटों पर केंद्रीय बलों की तैनाती नहीं की गई है. तरारी, रामगढ़, बेलागंज एवं इमामगंज के 12 लाख 2063 मतदाता 38 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं.
Also Read: Bihar: रामनगर से कच्ची दरगाह के बीच जल्द बनेगी 6 लेन सड़क, खर्च होंगे 465 करोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










