बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा: कॉपी रिचेक कराने के लिए यहां करें आवेदन, रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों के लिए मौका

Bihar Board Time Table 2025
Bihar Board News: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा की कॉपियों की स्क्रूटनी की तिथि जारी कर दी गयी है. परीक्षार्थी अगर किसी विषय में मिले नंबर से असंतुष्ट हैं तो यहां आवेदन कर सकते हैं. जानें तरीका...
Bihar Board News: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2022 की कॉपियों की स्क्रूटनी कराने की तिथि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने जारी कर दिया है. स्क्रूटनी के लिए 23 से 30 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. स्क्रूटनी के लिए 70 रुपये प्रति विषय की दर से निर्धारित शुल्क ऑनलाइन पेमेंट करना होगा.
बोर्ड ने कहा कि 16 मार्च को इंटर वार्षिक परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी किया गया था. यदि कोई स्टूडेंट अपने किसी एक विषय या सभी विषय के प्राप्तांक से असंतुष्ट हो, तो उस विषय की कॉपी की स्क्रूटनी कराने के लिए समिति की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं.
वेबसाइट पर परीक्षार्थियों को अपना रौल कोड, रौल नंबर एवं सूचीकरण अंकित करना होगा. बोर्ड ने कहा है कि यदि कॉपी के अंदर के पेज में अंक मुख्य पृष्ठ पर अंकित नहीं हैं, तो उसमें सुधार किया जायेगा. प्रदत्त अंकों के योग में यदि कोई त्रुटि हो, तो उसमें सुधार किया जायेगा.
Also Read: LPG Cylinder Price: बिहार में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत अब 1000 के पार, पेट्रोल- डीजल के दाम भी बढ़े
यदि कोई प्रश्न या उसके खंड के प्रश्नोत्तर अमूल्यांकित हैं, तो उसका मूल्यांकन कर प्राप्तांक में सुधार किया जायेगा. स्क्रूटनी के रिजल्ट स्वरूप अंक बढ़ सकते हैं, घट सकते हैं या यथावत भी रह सकते हैं.
गौरतलब है कि बिहार बोर्ड ने हाल में ही इंटर परीक्षा का परिणाम जारी किया है. बोर्ड ने इस बार नया रिकॉर्ड बनाते हुए एक महीने के अंदर ही रिजल्ट जारी कर दिया. इस बार प्रदेश में छात्राओं ने बाजी मारी और पास होने की संख्या में छात्रों से आगे रहीं. वहीं आर्थिक तंगी से जूझने वाले कई परिवारों के बच्चे अव्वल ही नहीं हुए बल्कि शीर्ष स्थानों की सूची में भी शामिल हुए.
गोपालगंज कॉलेज के संगम कुमार ने इस बार इंटर परीक्षा में टॉप रैंक हासिल किया है. इस बार इंटर परीक्षा में कुल 6 लाख 41 हजार 829 महिला परीक्षार्थी शामिल हुईं. जिनमें 5 लाख 28 हजार 817 महिला परीक्षार्थी पास हुईं. यानी इस बार 82.39% महिला परीक्षार्थी पास हुई हैं.
POSTED BY: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




