बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्तर का नेता जाली नोटों के साथ गिरफ्तार, बंगाल में पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा

Updated at : 16 Feb 2025 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
bjp leader arresting

भाजपा नेता गिरफ्तार

Bihar News: बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्तर का नेता जाली नोटों के साथ बंगाल में गिरफ्तार हुआ है. दो लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की गयी है.

विज्ञापन

बिहार भाजपा के एक नेता को जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल के मालदा में पुलिस ने की है. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान भागलपुर के पीरपैंती निवासी पिंटू मंडल के रूप में की गयी है जो भाजपा में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं. अपना जन्मदिन मनाने के लिए वो निकले थे और उसके बाद अचानक लापता हो गए थे. उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस ने की है.

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्तर का नेता गिरफ्तार

बिहार भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर बैठे उक्त भाजपा नेता को पश्चिम बंगाल की पुलिस ने जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी की पुष्टि भागलपुर के पीरपैंती थाना के थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने की है.

ALSO READ: Video: दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ का वीडियो देखिए, अचानक बेकाबू हुई भीड़, प्लेटफॉर्म पर बिछी लाशें

थानेदार ने की पुष्टि

थानेदार ने बताया कि पीरपैंती निवासी पिंटू मंडल के साथ एक और शख्स गिरफ्तार हुआ है जो पकड़िया का रहने वाला मनीष पोद्दार है. दोनों को मालदा के वैष्णव नगर थाना की पुलिस ने जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि मालदा पुलिस ने अभीतक उन लोगों से संपर्क नहीं किया है.

जन्मदिन मनाने निकले और हो गए थे लापता

सोशल मीडिया और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता पिंटू मंडल अपना जन्मदिन मनाने के लिए मिर्जाचौकी की ओर गए थे. इस दौरान अचानक वो लापता हो गए. क्षेत्र से गायब होने पर उनकी खोजबीन शुरू हुई. कई भाजपा नेताओं ने फेसबुक और व्हॉट्सएप ग्रुप के जरिए भाजपा नेता की खोज शुरू की. पुलिस की भी मदद मांगी गयी थी. इधर गिरफ्तारी की खबर सामने आयी है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन