31 दिसंबर तक सभी राजस्व कर्मचारियों, राजस्व अधिकारियों और CO की छुट्टियां रद्द, डिप्टी सीएम का आदेश
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 23 Dec 2025 8:46 PM
विजय कुमार सिन्हा
Bihar Bhumi: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा एक्शन में हैं. हर दिन वो ताबड़तोड़ फैसला ले रहे हैं. अब उन्होंने सभी राजस्व कर्मचारियों की छुट्टी 31 दिसंबर तक रद्द करने का आदेश दिया है.
Bihar Bhumi: बिहार के सभी राजस्व कर्मचारियों, राजस्व अधिकारियों और अंचल अधिकारियों की छुट्टियां 31 दिसंबर तक रद्द कर दी गयी हैं. इसके साथ ही सप्ताह के छह दिन उन सभी को सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक कार्यालय में काम करने का निर्देश दिया गया है. इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.
किस वजह से उठाया गया सख्त कदम
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव की तरफ से इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश भेज दिया है. इसका मकसद परिमार्जन, दाखिल खारिज और राजस्व महाअभियान के सभी लंबित आवेदनों का समाधान 31 दिसंबर तक करना है. बताया जाता है कि बड़ी संख्या में इन आवेदनों के लंबित रहने की शिकायतें मिलने के बाद विभाग की तरफ से यह सख्त कदम उठाया गया है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
विजय कुमार सिन्हा ने तय किया समय सीमा
विभाग की तरफ से यह स्पष्ट किया गया है कि यदि 31 दिसंबर 2025 तक के लिए किसी अधिकारी या कर्मचारी की छुट्टी पहले से स्वीकृत की जा चुकी है, तो उसे भी तत्काल प्रभाव से अस्वीकृत माना जायेगा. राजस्व कर्मचारी और अधिकारियों की रद्द की गयी छुट्टियों के बारे में विभाग की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि यह निर्देश आकस्मिक अवकाश (सीएल) और अर्जित अवकाश (इएल) के लिए है.
इस संबंध में हाल ही में विभागीय समीक्षा के दौरान उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी परिमार्जन, दाखिल खारिज और राजस्व महाअभियान के आवेदनों का समाधान हर हाल में 31 दिसंबर 2025 तक करने की समय सीमा तय कर दी थी.
इसे भी पढ़ें: राजगीर से रांची अब और करीब, 20 साल बाद पूरा होगा सपना, राजगीर-तिलैया-कोडरमा रेललाइन तैयार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










