ePaper

Bihar Bhumi: भूमि अधिग्रहण की समस्या को दूर करने का मेगा प्लान! भूमि अर्जन विशेषज्ञों की हुई तैनाती

Updated at : 13 May 2025 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar nEWS

Bihar News: बिहार में कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण की जरूरत पड़ने वाली है. इस प्रक्रिया में होने वाली समस्या को दूर करने के लिए भूमि अर्जन विशेषज्ञों की तैनाती की गई है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Bihar Bhumi: प्रदेश में कई परियोजनाएं अपने तय समय सीमा के कई महीनों बाद पूरी होती हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह भूमि अधिग्रहण में होने वाली समस्या है. इसकी वजह से राजस्व की क्षति के साथ सरकार पर आर्थिक बोझ भी बढ़ता है. इसे देखते हुए पथ निर्माण विभाग की तरफ से जरूरी कदम उठाए गए हैं. राज्य के पांच प्रमंडलों में भूमि अधिग्रहण में आ रही तकनीकी समस्या को दूर करने के लिए भू-अर्जन विशेषज्ञों की तैनाती की गई है. पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने इससे सभी जिला अधिकारियों को अवगत कराया है.

कई परियोजनाओं पर होना है काम

अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत बिहार में तीन एक्सप्रेस हाईवे, तीन हाइस्पीड कोरिडोर समेत कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं एवं सड़कों का निर्माण किया जाना है. इसके लिए बड़े पैमाने पर भूमि अधिग्रहण की भी आवश्यकता होगी. ससमय इन परियोजनाओं को पूरा करना विभाग की प्राथमिकता है.

इस वजह से लिया गया फैसला

विशेषज्ञों की तैनाती होने से काफी हद तक आ रहे परेशानी में कमी आएगी. इससे रैयतों को ससमय मुआवजे का भुगतान भी हो सकेगा और भागदौड़ से राहत मिलेगी. बताया गया कि पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंताओं द्वारा अब तक यह कार्य किया जाता रहा है, लेकिन तबादला होने पर तकनीकी जटिलता के कारण काम पूरा करने में दिक्कत होती है. इस वजह से यह फैसला लिया गया है.

ALSO READ: Teacher Transfer को लेकर बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने हर जिले से मांगी रिपोर्ट, इस आधार पर होगी पोस्टिंग

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन