Photos: पटना में बीजेपी के कार्यकर्ता बीच रोड पर लेट गए, गाड़ियों का आना-जाना ब्लॉक, देखिए तस्वीरें
Published by : Preeti Dayal Updated At : 04 Sep 2025 9:30 AM
पटना में बीजेपी के कार्यकर्ता रोड पर लेटे
Bihar Bandh: पटना में बिहार बंद को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने के लिए मिल रहा. इनकम टैक्स की तस्वीरें आई जिसमें देखा गया कि हाथों में बीजेपी का झंडा लेकर कार्यकर्ता बीच रोड पर ही लेट गए और जमकर नारे लगाए. इस दौरान गाड़ियों का आना-जाना पूरी तरह ठप रहा.
Bihar Bandh: एनडीए की तरफ से आज बिहार बंद बुलाया गया. पटना में बंद को लेकर कई तस्वीरें आई, जिनमें बीजेपी कार्यकर्ताओं का जोश देखा गया. इनकम टैक्स गोलंबर पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया. कहीं कार्यकर्ता बीच रोड पर बैठकर राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाते दिखें तो कहीं बीजेपी के कार्यकर्ता रोड पर ही लेट गए.

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हाथों में झंडा लेकर कार्यकर्ता सड़क पर ही लेट गए. इस दौरान कार को रोका गया. पूरी तरह से गाड़ियों का आना-जाना ठप रहा. हाथों में लिए पोस्टर में लिखा है कि मां का अपमान हर भारतीय का अपमान. इस तरह से काफी संख्या में सुबह-सुबह बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जमकर प्रदर्शन किया.

इस बीच बीजेपी के महिला कार्यकर्ताओं की तस्वीर भी आई थी, जिसमें देखा गया उन्होंने राहुल गांधी के विरोध में जमकर नारे लगाए. मालूम हो BJP और उसके सहयोगी दलों के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) द्वारा आज सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक पांच घंटे का बिहार बंद का एलान किया गया था. इस बंद को खासतौर पर BJP महिला मोर्चा की अगुवाई में आयोजित किया गया, जिसे NDA ने ‘मातृशक्ति का आक्रोश’ करार दिया है.

मालूम हो विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर एनडीए के तमाम नेताओं के बीच आक्रोश है. BJP नेताओं ने इसे सिर्फ पीएम मोदी का नहीं बल्कि ‘देश की हर मां का अपमान’ बताया है. जिसके बाद आज सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक बिहार बंद का एलान किया गया.

इससे पहले BJP बिहार अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने साफ कहा था कि “बिहार की धरती माताओं का सम्मान करती है. यह अपमान बर्दाश्त नहीं होगा. NDA इस बंद के जरिए संदेश देगा कि बिहार की महिलाएं किसी भी कीमत पर अपनी गरिमा से समझौता नहीं करेंगी.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










